गार्ड ने किया महिला कर्मचारी पर एसिड हमला

Guard did acid attack on female employee
गार्ड ने किया महिला कर्मचारी पर एसिड हमला
वर्धा गार्ड ने किया महिला कर्मचारी पर एसिड हमला

डिजिटल डेस्क, वर्धा. शहर के महावीर गार्डन में गुरुवार 13 अक्टूबर को रात 8 बजे के दौरान गार्डन के गार्ड आरोपी विजय चाफले ने गार्डन के टिकट काउंटर पर कार्यरत महिला पर विवाद के चलते ऐसिड फेंक दिया। जिसमें पीड़ित महिला शालिनी मुकुंद मून (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गार्डन के अन्य कर्मचारियों ने उपचार के लिए तत्काल सेवाग्राम अस्पताल ले गए। बता दें कि, शहर के बीचोंबीच स्थित महावीर गार्डन शहर का मुख्य गार्डन के रूप में जाना जाता है। जिसके चलते गार्डन में रोजाना सैकड़ों लोगों को आना जाना लगा रहता है। इसके साथ ही गार्डन में झूले और खान-पान की दुकानें होने के कारण अधिक संख्या में शहर के लोग अपने परिवार और यार दोस्तों के साथ आकर आनंद लेते हैं। ऐसे में उक्त दुर्घटना घटते ही गार्डन में मौजूद लोगों में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया। घटना के घटते ही गार्डन के अन्य कर्मचारियों ने इस बात की सूचना रामनगर पुलिस थाना को दी। जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अप्पर पुलिस निरीक्षक यशवंत सोलंकी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पीयूष जगताप, थानेदार हेमंत चांदेवार समेत पुलिस कर्मचारियों ने घटनास्थल को भेंट दी। खबर लिखे जाने तक घटना का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया। इस मामले की आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।

Created On :   14 Oct 2022 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story