- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ‘महाराष्ट्र के पैसों से बन रहा...
‘महाराष्ट्र के पैसों से बन रहा गुजरात मॉडल, बुलेट के रास्ते में राज्य के केवल 4 स्टेशन, फिर भी देना होगा 50-50’

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस विधायक अनंत गाडगिल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की जनता के पैसे से गुजरात का विकास किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा परिसर में कहा कि मुंबई से अहमदाबाद जो बुलेट ट्रेन चलने वाले वाली है, उसके बीच कुल 12 स्टेशन आ रहे हैं। जिसमें केवल 4 स्टेशन ही महाराष्ट्र में आते हैं। जब्कि 8 स्टेशन रात्य के बाहर हैं। इसके बावजूद प्रोजेक्ट के लिए लगने वाली कुल राशि से आधी राशि महाराष्ट्र सरकार खर्च करने वाली है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए सवाल उठाया किया कि जब महाराष्ट्र में 4 स्टेशन है, तो आधी राशि क्यों दी जाए, गाडगिल ने इसे जनता के पैसे की लूट करार दिया है।
विदेशी कंपनियों को दिया जा रहा ठेका
गाडगिल ने कहा कि सरकार जो यहा पैसा खर्च करेगी वो जनता के टैक्स से पूरा होगा। जनता का पैसा गुजरात के विकास में लगेगा और गुजरात मॉडल ऐसा है, जो सामने आ रहा है, उन्होंने केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि यह कैसा मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसका ठेका विदेशी कंपनियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का काम पहले जापानी कंपनी को दिया गया था। जापानी कंपनी ने सब कुछ किया और जब तकनीकी दिक्कत आई, तो काम जर्मन कंपनी को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के नाम पर देश की कंपनियों को छोड़कर जापान और जर्मनी जैसी कंपनियों विदेशी कंपनियों को ठेका दिया जा रहा है।
कांग्रेस और बीजेपी में फर्क
समृद्धी महामार्ग के लिए ली जा रही किसानों की जमीन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों से समृद्धी महामार्ग के लिए जबरन जमीन ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस का डर बताकर किसानों से जमीनी हासिल की है। जब कांग्रेस का राज था, तब विपक्ष आरोप लगाता था और कांग्रेस की सरकार उसकी जांच करती थी। जांच पूरी होने तक मंत्री और संबंधितों को पद से दूर रखा जाता था। लेकिन आज भाजपा की सरकार है, जो इससे उलट है। कांग्रेस ने जिन मंत्रियों पर आरोप लगाए, उन सभी मंत्रियों को भाजपा ने पद से दूर नहीं किया, उन्होंने कहा कि 2G-3G का आरोप लगाने वाली भाजपा यह जान ले कि कोर्ट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया, जब आरोप लगे थे, तब कांग्रेस ने संबंधितों नेताओं को पद से हटाया था।
दमकल विभाग को दुरुस्त करे सरकार
कांग्रेस ने जिन पर आरोप लगाए उनका इस्तीफा सरकार ने नहीं लिया, गाडगिल ने कहा यह कैसी नीति है, उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोका रोका जा रहा है। गांधी को रोकने वालों को माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा कहा कि सरकार मुंबई में ऊंची इमारतों को मंजूरी दे रही है, जबकि मनपा के पास ऊंची इमारतों में आग लगने पर राहत कार्य पहुंचाने की व्यवस्था तक नहीं है। वर्ली इलाके में बहुमंजिला इमारत में आग लगी थी और उस वक्त दमकल विभाग आखिरी मंजिल तक राहत कार्य पहुंचाने में नाकाम साबित हुआ था। दमकल के पास 32 या 33 मंजिला इमारत तक पहुंच करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को पहले दमकल विभाग को दुरुस्त करना चाहिए।
Created On :   20 July 2018 6:09 PM IST