श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा बोर्ड के अधीक्षक गुरविंदर सिंह वाधवा का निधन

By - Bhaskar Hindi |12 July 2022 9:32 AM IST
हादसा श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा बोर्ड के अधीक्षक गुरविंदर सिंह वाधवा का निधन
डिजिटल डेस्क, नांदेड़। सिखों के पांच तख्तों में एक तख्त सचखंड श्री हजूर अबचल नगर साहिब गुरुद्वारा बोर्ड के अधीक्षक गुरविंदर सिंह वाधवा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे सोमवार रात 10 बजे राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई जा रहे थे, तेज रफ्तार रेल के डिब्बे से अचानक बाहर गिर गए थे। उन्हें सर पर गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरविंदर सिंह वाधवा गुरुद्वारा बोर्ड के कई पदों पर काम कर चुके थे। उनके परिवार में दो बेटियां एक बेटा शामिल है।
Created On :   12 July 2022 2:55 PM IST
Next Story