देश के प्रसिद्ध बलदेवजी मंदिर में मनायी जायेगी हलछठ, पन्ना में है ऐतिहासिक मंदिर 

Halchath celebrate in baldev ji temple panna
देश के प्रसिद्ध बलदेवजी मंदिर में मनायी जायेगी हलछठ, पन्ना में है ऐतिहासिक मंदिर 
देश के प्रसिद्ध बलदेवजी मंदिर में मनायी जायेगी हलछठ, पन्ना में है ऐतिहासिक मंदिर 

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मंदिरों की नगरी पन्ना में श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता हलधर भगवान बलरामजी का भव्य मंदिर आकर्षण का केन्द्र है । बलरामजी का जन्मोत्सव यहां बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है । लोक मान्यता के अनुसार  भगवान बलरामजी संतान सुख तथा उनकी रक्षा के प्रदाता हैं यही कारण है कि यहां दीर्घायु संतान के लिए रखा जाने वाला वृत तथा उनके जन्मोत्सव में भाग लेने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं । श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता हलधर भगवान बलराम जी का धार्मिक नगरी पन्ना में भव्य एवं अद्वितीय मंदिर है जिसमें हलधर बलराम भगवान जी की नयनाभिराम झांकी विराजमान है। भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव हलछठ का पर्व इसी मंदिर में हर साल भव्य रूप से मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान बलराम जी की जयंती बुधवार 21 अगस्त को जन्मोत्सव मनाने को लेकर भव्य तैयारियां की जा चुकी है।

जन्मोत्सव ठीक दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगा

विशाल मंदिर और मंदिर के प्रांगण को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है पूरे मंदिर की विशेष रूप से साफ-सफाई करने एवं साज-सज्जा से सजाते हुये रंग-बिरंगी विद्युत लाईटों से रोशनी की गयी है। जन्मोत्सव के पर्व पर आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं को जन्मोत्सव के दौरान भगवान के दर्शन प्राप्त हो और इस दौरान व्यवस्थायें बेहतर रहे इसके लिये सुरक्षा व्यवस्था की योजना बना कर तैयारिया की गयी है। जन्मोत्सव के पर्व पर हलषष्ठी की पूजा करने के लिये आने वाली महिलाओं को पूजा हेतु मंदिर प्रांगण में आवश्यक व्यवस्थायें की गयी है भगवान हलधर जी का जन्मोत्सव ठीक दोपहर 12 बजे सम्पन्न होगा। 

तैयारियां पूर्ण

परम्परागत तरीके से भगवान के जन्मोत्सव के बाद जन्मोत्सव की झांकी के श्रृद्धालुओं को दर्शन प्राप्त होगे तथा भगवान की भव्य आरती का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों मंदिर समिति के सदस्यों तथा नगर पालिका परिषद द्वारा व्यवस्थाओं के संदर्भ में पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी जो पूर्ण हो गयी है। लोगों को अब शेषनाग के अवतार भगवान बल्देव जी के जन्मोंत्सव आयोजन में शामिल होने और भगवान की नयनाभिराम झांकी के दर्शन प्राप्त करने का इंतजार है। 
 

Created On :   20 Aug 2019 1:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story