आधा खजाना गरीबो के लिये खर्च करेंगे : 320 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो के लोकार्पण कर बोले शिवराज

Half of the Treasury will be spent for the poor: Shivraj said, inaugurating the construction work of Rs. 320 crore
आधा खजाना गरीबो के लिये खर्च करेंगे : 320 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो के लोकार्पण कर बोले शिवराज
आधा खजाना गरीबो के लिये खर्च करेंगे : 320 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो के लोकार्पण कर बोले शिवराज

डिजिटल डेस्क पन्ना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां कहा कि आधा खजाना गरीबो में खर्च करेगे । वे बुधवार को पन्ना में नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का  लोकापर्ण कार्यक्रम में पहुंचे थे । संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के लोकापर्ण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यक्रम के दौरान पन्ना जिले में कुल 320.02 करोड़ रूपये के निर्माण कार्योे का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया गया जिसमें 196 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली मझगाय ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना शामिल है।  मुख्यमंत्री हेलीकॉपटर से दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंचे और निर्माण कार्यो का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करने के उपरांत मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष उनके द्वारादीप प्रज्जवलन किया गया और कन्याओ पूजन के पश्चात् मंचीय सभा को संबोधित किया।
         इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की पीएचई मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले, जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, गुनौर विधायक महेन्द्र बागरी, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामकृष्ण कुशमरिया, पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, बुविप्रा उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह यादव, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी, बाबूलाल यादव, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंच पर मंचासीन थे। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुनिया में दोनो हाथों से काम करने वालो के कल्याण के लिये सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना हमारे द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना के जरिये जितने तरह के हाथों से काम करने वाले लोग है उन्हे असंगठित मजदूर के रूप में पंजीकृत करते हुये उनके लिये रहने के लिये आवास और जमीन, नि:शुल्क स्वास्थ्य उपचार, बच्चो की शिक्षा की व्यावस्था सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही साथ पंजीकृत असंगठित मजदूर महिला को कुल 16 हजार रूपये की राशि दी जायेगी। 60 वर्ष की पहली की उम्र में निधन हो जाने की स्थिति में 2 लाख आश्रितों को तथा दुर्घटना में मौत होने पर 4 लाख रूपये आश्रितो को भुगतान किया जायेगा। अपंगता एवं स्थायी अपंगता की स्थिति में सहायता राशि दी जायेगी। असंगठित मजूदरों को 200 रूपये प्रतिमाह फ्लेट रेट पर बिजली दी जायेगी एक हेक्टेयर तक के किसान भी असंगठित मजदूर होगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कमाता है उससे टेक्स ले रहे है और गरीबो को दे रहे है आधा खजाना गरीबो में खर्च करेगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सिचांई एवं पानी समुचित व्यावस्था पर लगातार काम हो रहा है। मुख्यमंत्री पे कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना जिले को जो नुकसान हो रहा है उसकी चिंता को हमने समझा है और इसलिये मेरे द्वारा आपत्ति दर्ज करायी गयी थी कि होने वाले नुकसान की भरपाई होनी चाहिये। लोकापर्ण एवं शिलान्यास समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से पन्ना में मेडीकल कॉलेज खोले जाने, जिला चिकित्सालय को 300 बिस्तर का अस्पताल किये जाने और रूंझ सिचांई परियोजना को शुरू किये जाने की मांग रखी। कार्यक्रम में उपस्थित जिले के स्थानीय तथा मध्यप्रदेश शासन की लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मझगाय परियोजना से अजयगढ़ के समस्त गांवों में लोगो के घरो तक पीने के निये पानी उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि विकास एवं जनकल्याण दृष्टि से मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा काम हुआ है। जिले में पेयजल सिचांई सड़को तथा अन्य क्षेत्रों में पन्ना जिले में काफी काम हुआ है और हो रहा है।  

 

Created On :   4 April 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story