आधा शहर पानी को तरसा, एक महीने में दूसरी बार आई खराबी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दो दिनों से बंद है जलसप्लाई आधा शहर पानी को तरसा, एक महीने में दूसरी बार आई खराबी

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। दो दिनों से रुकी जल सप्लाई से आधा शहर पानी को तरस गया है। आज भी नियमित सप्लाई शुुरु हो पाएगी या नहीं इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। निगम अधिकारी सप्लाई प्रभावित होने का पूरा जिम्मेदार एमपीईबी को ठहरा रहे हैं, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब शहर में इस जलसंकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। एक महीने में दूसरी बार जनता को इस जलसमस्या से जूझना पड़ रहा है।  

जम्होड़ी पंडा में बने इंटकवेल से शहर से जुड़े 24 गांवों में जलसप्लाई होती है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यहां वोल्टेज की समस्या के चलते आय दिन मोटर खराब  हो रही है। जिसकी वजह से शहर की नई टंकियों में पानी नहीं भरा जा रहा है। सोमवार और मंगलवार दो दिन से शहर में जलसप्लाई नहीं हुई। शहर से जुड़ा बड़ा रिहायशी क्षेत्र पानी को तरस गया है। इसके पहले 26 से 3 दिसंबर के बीच भी इसी क्षेत्र में जलसप्लाई नहीं हो पाई थी। तब सुधार पर ध्यान नहीं दिया गया। एक महीने बाद भी ये हालात हैं कि जनता पानी के लिए परेशान हो रही है।  

निगम के टैंकरों पर डीजल का रोना

माचागोरा से जलसप्लाई प्रभावित है, लेकिन निगम टैंकरों से भी पानी सप्लाई की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। ड्रायवर डीजल का रोना रो रहे हैं। अफसर पार्षदों के कहने पर भी पानी पहुंचाने के लिए तैयार नहीं हैं। इन सबका हर्जाना जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इन क्षेत्रों मेंं प्रभावित हुई जलसप्लाई

दो दिन से शहर की बीटीआई कॉलोनी, जलतरंग कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, परासिया रोड, सर्वोत्तम नगर, बोरिया, बोहता, सिवनी प्राणमोती, सोनाखार, खापाभाट, अजनिया, कबाडिय़ा जैसे क्षेत्रों में जलसप्लाई नहीं हो रही है।

इनका कहना है

एमपीईबी की गलती के कारण शहर की जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वोल्टेज प्रॉब्लम के कारण शहर की जलवितरण व्यवस्था गड़बड़ा रही है।
-प्रमोद शर्मा, सभापति, जलप्रदाय विभाग

Created On :   25 Jan 2023 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story