दिव्यांग मजदूरों पर भारी पड़ी मनपा की लापरवाही, गहरे गड्ढे में दबकर एक की मौत दूसरा घायल

Handicap laborer died and second serious during Sewer Line work
दिव्यांग मजदूरों पर भारी पड़ी मनपा की लापरवाही, गहरे गड्ढे में दबकर एक की मौत दूसरा घायल
दिव्यांग मजदूरों पर भारी पड़ी मनपा की लापरवाही, गहरे गड्ढे में दबकर एक की मौत दूसरा घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा की बड़ी लापरवाही उस वक्त सामने आई, जब नई सीवर लाइन बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर दिव्यांग मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अरविंद बताया जा रहा है। जो सुन नहीं सकता था। वहीं दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। चेतन नामक घायल मजदूर बोल नहीं सकता। दोनो मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। सोमवार शाम ओमकार नगर में नई सीवर लाइन के काम में दोनों की जान पर बन आई। सेंट्रल बैंक के पास JCB मशीन से करीब पंद्रह फीट गहरा गड्ढा किया गया था। जिसे 50 वर्षीय चेतन इवनाते और 25 वर्षीय अरविंद पुनाराम इवनाते मिट्टी से भर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनो गड्ढे में जा गिरे।  

 

मजदूरों की सुरक्षा के उपाय नहीं

दोनों मजदूरों के गड्ढे में गिरते ही मिट्टी फिसलकर उनके ऊपर आ गिरी। जिससे वो मिट्टी के नीचे बुरी तरह दब गए। हादसे के दौरान वहां सिर्फ वही काम कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए गड्ढे की तरफ दौड़ लगाई, हालांकि इतने गहरे गड्ढे से दोनो को निकालना आसान नहीं था। वहां मौजूद विजय बिसेन नामक शख्स ने दमकल को सूचना दी। जिसके बाद JCB की मदद से गड्ढे से मट्टी निकालने में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगा। तब तक दोनों मजदूर गड्ढे में ही दबे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला। लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक अरविंद दमतोड़ चुका था। 

 

शारीरिक रूप से अक्षम मजदूर मेडिकल में भर्ती

घटना का पता चलते ही अजनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मनपा ने निर्माण कार्य का ठेका दिया था। लेकिन मजदूरों के पास किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं थे। जिससे हादसे के दौरान उनमें एक को बचाया नहीं जा सका। शारीरिक रूप से अक्षम मजदूर को मेडिकल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Created On :   7 Nov 2017 12:32 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story