दीपावली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Happiness of Deepawali changed into weeds, husband died in road accident, wife serious
दीपावली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
दीपावली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। दीपावली की खुशियां मनाने बाजार से सामान लेकर लौट रहे एक परिवार में मातम छा गया। छिंदवाड़ा से पखडिय़ा लौट रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी जिला अस्पताल मेें भर्ती है। गनीमत है कि इस हादसे में आठ साल का बच्चा सुरक्षित है।
कुंडीपुरा पुलिस ने बताया कि पखडिय़ा निवासी 38 वर्षीय कैलाश पिता देवेन्द्र उइके शनिवार को पत्नी 28 वर्षीय वृंदाबाई और आठ वर्षीय बेटे विवेक के साथ दीपावली की खरीदी करने छिंदवाड़ा आया था। यहां से खरीदी कर लौट रहे परिवार की बाइक को बोहता और सोनपुर के बीच स्थित गिट्टी क्रेशर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश और वृंदाबाई को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं वृंदाबाई का इलाज चल रहा है। बाइक में बीच में बैठा विवेक सुरक्षित है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पोटिया नदी पर पलटा ट्रक, एक मृत-
दीपावली के दिन दमुआ के पोटिया नदी के समीप एक ट्रक पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। दमुआ पुलिस ने बताया कि इंदौर से बालाघाट सामान लेकर जा रहा ट्रक पोटिया नदी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उमरेठ के नागलवाड़ी निवासी 23 वर्षीय सुरेश पिता रामू मेहरा, 23 वर्षीय सितेश पिता तुलाराम उईके और चालक 40 वर्षीय संतोष पिता विश्राम परतेती को चोटें आई थी। घायल सुरेश मेहरा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   16 Nov 2020 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story