दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर

Heavy collision between two bikes, one killed, four serious
दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर
हर्रई के बसुरिया के समीप हुआ हादसा दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम बसुरिया और हड़ाई के बीच शनिवार शाम दो दुपहिया वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। दूसरी बाइक पर पिता-पुत्र समेत तीन लोग सवार थे। इन्हें भी गंभीर चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए हर्रई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
टीआई विष्णु मिश्रा ने बताया कि बसुरिया निवासी 19 वर्षीय देवेन्द्र धुर्वे और 19 वर्षीय शिवम पंद्राम शुक्रवार शाम बाइक से हड़ाई की ओर जा रहे थे। इस बीच उनकी बाइक हर्रई निवासी टोकराम परतेती की बाइक से जा टकराई। टोकराम के साथ उसका बेटा 18 वर्षीय कृष्ण कुमार और पड़ोसी रूपकुमार डेहरिया था। वे सुरलाखापा से हर्रई लौट रहे थे। बाइकों की सीधी भिड़ंत में देवेन्द्र धुर्वे की मौके पर मौत हो गई। वहीं शिवम की हालत गंभीर है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद नरङ्क्षसहपुर रेफर किया गया है। टोकराम, कृष्ण कुमार और रूप कुमार डेहरिया को भी गंभीर चोटें है। तीनों का हर्रई अस्पताल में इलाज चल रहा है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

Created On :   14 Aug 2021 9:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story