दुपहिया वाहनों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत -दूसरा घायल

Heavy collision of two wheelers, one killed - another injured
दुपहिया वाहनों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत -दूसरा घायल
हादसा दुपहिया वाहनों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत -दूसरा घायल

डिजिटल डेस्क, दिग्रस। तेज रफ्तार दो दुपहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, तो दूसरा गंभीर घायल हो गया। यह घटना तहसील के सिंगद गांव के पास भीलवाडी फाटे के सामने शनिवार की सुबह 9 बजे घटी। मृतक आकाश हरिदास राठोड उम्र 50 साल मुख्याध्यापक थे और घटना के समय स्कूल जा रहे थे। उसी समय भीलवाडी फाटे के पास शंकर उत्तम राठोड निवासी पुसद आ रहे थे। दोनो की दुपहिया एक दूसरे से भिड़ गई।जिससे घटना सथल पर ही आकाश की मौत हो गई। वहीं उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिग्रस ग्रामिण अस्पताल में दाखिल किया गया। 

प्रथमोपचार के बाद उत्तम को यवतमाल जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के समय दिग्रस निवासी आकाश पुसद रास्ते पर स्कूल की ओर जा रहे थे। तो शंकर पुसद से दिग्रस की ओर आ रहे थे। उस समय दोनो हादसे का शिकार हुए। इस घटना के बाद दोनो को गुलशन आडे नामक युवक ने अस्पताल में भर्ती किया था। जहां चिकित्सको ने आकाश को मृत घोषित कर दिया था। अब उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा जाएगा। इस घटना का पता चलते ही दोनो के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। 

 

Created On :   21 May 2022 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story