- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- चांद में गांजे की खेती, 13 लाख का...
चांद में गांजे की खेती, 13 लाख का गांजा जब्त - लहसुन के बीच लगाए थे गांजे के पौधे

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। चांद के ग्राम वाड़ीवाड़ा में एक शख्स ने अपने खेत में लगे लहसुन के बीच गांजे की फसल बो दी। पुलिस टीम भी गांजे की फसल देखकर दंग रह गई। टीम ने खेत में लगे गांजे के 89 पौधे जब्त किए है। जिसकी कीमत 12 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाड़ीवाड़ा निवासी 55 वर्षीय चैतराम पिता बाबूलाल साहू ने अपने खेत में गांजे की फसल बोई है। इस सूचना पर टीम ने शनिवार को वाड़ीवाड़ा पहुंचकर दबिश दी। आरोपी ने खेत में लगी लहसुन की फसल के बीच 89 गांजे के पौधे रोपे थे। पुलिस टीम ने आरोपी चैतराम की गिरफ्तारी कर खेत से गांजे के पौधे जब्त किए है। 127 किलो गांजा की कीमत 12 लाख 70 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी चैतराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी दीपक डेहरिया, एसआई पूनम उईके, एएसआई राजकुमार सनोडिया, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र कुमरे, आरक्षक दिलीप शाह, रोहित नामदेव, राजेश सनोडिया, मनीष सनोडिया शामिल है।
Created On :   14 March 2021 6:59 PM IST