2 करोड़ 33 लाख रुपए का गांजा जब्त, नागपुर पुलिस को सौंपे गए दो आरोपी

Hemp worth Rs 2 crore 33 lakh seized, two accused handed over to Nagpur police
2 करोड़ 33 लाख रुपए का गांजा जब्त, नागपुर पुलिस को सौंपे गए दो आरोपी
बीड 2 करोड़ 33 लाख रुपए का गांजा जब्त, नागपुर पुलिस को सौंपे गए दो आरोपी

डिजिटल डेस्क, बीड। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर होते हुए लाया जा रहा गांजा पुलिस ने जब्त कर लिया है। नागपुर आउटर रिंग रोड से मराठवाड़ा आर रही ट्रक की जांच की गई तो नागपुर पुलिस के हाथ 1 हजार 5 सौ 55 किलो गांजा लगा। जिसे जब्त करने के बाद चालक सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 17 नंवबर को सुबह 4 बजे आरोपियों को नागपुर पुलिस के हवाले किया गया।  

जानकारी के अनुसार नागपुर पुलिस ने एक ट्रक की जांच करने पर पाया कि उसमें गांजा था, जिसकी कीमत 2 करोड़ 33 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनो आरोपी आष्टी तहसील के बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिक्षक नंदकुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में डीवाईएसपी अभिजीत धाराशिवकर के दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 

पुलिस निरीक्षक सलीम चाऊस, सहपुलिस निरीक्षक गोडसे काले सहित पूरी टीम ने जाल बिछा कर आरोपियों पर शिकंजा कसा। जिसमें सुभाष तुकाराम पांडुले और अंबादास रघु झनझने को गिरफ्तार कर नागपुर पुलिस के हवाले किया गया। 

सूत्रो के अनुसार गांजा तस्करी के पीथे बहुत बड़े रैकेट की संभावना जताई जा रही है। आगे की जांच पुलिस कर रही है ।

 

Created On :   17 Nov 2022 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story