- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अपराधों पर रोक लगाने लगाई जा रही...
अपराधों पर रोक लगाने लगाई जा रही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में 1 अप्रैल से सभी नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाई जा रही है। इसमें वाहन का पूरा विवरण दर्ज होता है। नई व्यवस्था के तहत अब देशभर में बिकने वाले वाहनों में यह नंबर प्लेट डीलर ही लगा कर दे रहे हैं। इससे मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार, टैक्सी, कैब, ट्रक आदि वाहन शामिल हैं। इस नंबर की विशेषता है कि इसे वाहन से हटाया नहीं जा सकता है। इससे छेड़छाड़ करने पर यह खराब हो जाएगा। इस तरह के नंबर प्लेट लगने से आपराधिक घटनाओं को भी रोकने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने 4 दिसंबर 2018 को अधिसूचना जारी की थी, जिसमें 1 अप्रैल 2019 से सभी नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने को कहा गया था।
एक-दो दिन में मिल रहा नंबर
1 अप्रैल से यदि कोई नई गाड़ी खरीद रहा है, तो डीलर या सेलर द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा कर गाड़ी की डिलीवरी दी जा रही है। गाड़ी के रजिस्टर होने के बाद एक नंबर का मैसेज डीलर और खरीदार के पास आता है। उस नंबर को आरटीओ इंस्पेक्टर द्वारा जांच-पड़ताल के बाद ही वाहन पर लगाने की अनुमति दी जा रही है। इसमें ज्यादा से ज्यादा एक या दो दिन का समय लग रहा है। अब ग्राहक को नंबर के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर लगने के बाद ही उसे शोरूम से बाहर निकाला जा रहा है।
क्यों है जरूरत
अक्सर अपराधी वाहनों के नंबर प्लेट बदल कर वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन हाई सिक्योरिटी का नंबर प्लेट लगने से उसे बदला नहीं जा सकेगा। उससे छेड़छाड़ करने पर नंबर खराब हो जाएगा। नागपुर शहर में वर्षों पूर्व संघ मुख्यालय पर हमला हुआ था। हमले में एक बाइक का उपयोग किया गया था। गाड़ी पर शहर की नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन जांच करने पर पता चला कि गाड़ी कश्मीर की है। इसी तरह से कई वाहन चोर भी चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदल कर गाड़ी का उपयोग करते हैं।
Created On :   20 Jun 2019 11:24 AM IST