शहडोल : हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को हराया

Himadri Singh won shahdol lok sabha seat defeat congress candidate pramila singh
शहडोल : हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को हराया
शहडोल : हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को हराया

डिजिटल डेस्क, शहडोल। शहडोल संसदीय की सीट पर ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा अपना गढ़ बचाने में सफल रही। पार्टी की उम्मीदवार हिमाद्री सिंह ने चार लाख से अधिक मतों से विजय हासिल की। हिमाद्री सिंह को कुल 747977 वोट मिले, जबकि निकटतक प्रतिद्वंदी कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 344644 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जीत का अंतर 4,03,333 रहा। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के दलपत सिंह परस्ते 2,41,301 मतों के अंतर से जीते थे। 
 

पहले राउण्ड से बढ़त
मतगणना के पहले राउण्ड से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी, जो अंतिम चरण तक बरकरार रही। लगातार बढ़त को लेकर जहां भाजपाईयों में उत्साह रहा, वहीं कांगे्रस खेमे में मायूसी छा गई। शहडोल संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा हैं। इनमें अनूपपुर जिले पुष्पराजगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को मामूली बढ़त को छोड़कर शेष सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को लगातार बढ़त मिलती गई। भाजपा की सबसे बड़ी बात जिस जनता ने छह माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के पक्ष में मिला-जुला परिणाम दिया था, उसी जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताते हुए नए व युवा चेहरे हिमाद्री सिंह के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। 

दस दिन पूर्व की थी भाजपा ज्वाइंन
हिमाद्री सिंह यहां के कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. दलवीरसिंह की पुत्री हैं और चुनाव के दस दिन पूर्व ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी । इसी तरह प्रमिला सिंह भी काँग्रेस की पराजित प्रत्यायशी प्रमिला सिंह भाजपा से विधायक थीं वे कुछ दिन पूर्व ही काँग्रेस में शातिल हुई थीं।

यह रहा विधानसभावार अंतिम आंकड़ा 

विस क्षेत्र    कुल वोट    भाजपा    कांग्रेस    नोटा    
जयसिंहनगर    177323    115069    44875    2893
जैतपुर    172727    104038    49781    3073
कोतमा    107103    70889    28222    1115
अनूपपुर    122632    78769    34706    1613
पुष्पराजगढ़    138871    60377    62077    3156
बांधवगढ़    156006    96480    42163    2532
मानपुर    171222    114690    34873    3399
बड़वारा     168894    105810    46856    2214
डाक मतपत्र    3053    1855    1091    32
कुल    1217831    747977    344644    20027
 

Created On :   24 May 2019 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story