उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुंबई में सम्मान समारोह, अभिषेक पांडेय को पत्रकारिता, अलोकरंजन को उत्तर युवा श्री पुरस्कार

Honor ceremony in Mumbai on Uttar Pradesh Foundation Day
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुंबई में सम्मान समारोह, अभिषेक पांडेय को पत्रकारिता, अलोकरंजन को उत्तर युवा श्री पुरस्कार
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुंबई में सम्मान समारोह, अभिषेक पांडेय को पत्रकारिता, अलोकरंजन को उत्तर युवा श्री पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था "अभियान" द्वारा फ़िल्म अभिनेता व सांसद रविकिशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टीवी पत्रकार अभिषेक पांडेय को उत्तरप्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने राजेश मिश्र स्मृति पत्रकार सम्मान प्रदान किया। समारोह में डॉ राम मनोहर त्रिपाठी स्मृति सम्मान लखनऊ के पत्रकार- गजलकार वीरेंद्र सिंह वत्स, समाजसेवी मनोज दुबे (पूर्वांचल रत्न), जनार्दन सिंह (उत्तर उद्योगश्री) , बीएमसी की प्रभाग समिति अध्यक्ष सुधा सिंह (उत्तर कलाश्री) ,सुमिता सुमन सिंह (उत्तर शिक्षाश्री) ,रामकेश यादव (उत्तर साहित्यश्री) , डॉ बाबूलाल सिंह (उत्तर समाजश्री) , आलोक रंजन तिवारी (उत्तर युवाश्री सम्मान) को भी सम्मानित किया गया। भोजपुरी गायक मोहन राठौङ, सुरेश शुक्ल व राधा मौर्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। अभियान के संस्थापक व पूर्व दर्जा प्राप्त  राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में भी संतुलन बनाते हुए कोरोना नियमो का पालन करते हुए उत्तरप्रदेश दिवस मनाने की परम्परा का निर्वाह किया गया है। 
 

Created On :   24 Jan 2021 6:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story