ऑनर किलिंग : महिला आयोग ने अहमदनगर पुलिस अधीक्षक को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश 

Honor Killing: Women Commission instruct for immediate action
ऑनर किलिंग : महिला आयोग ने अहमदनगर पुलिस अधीक्षक को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश 
ऑनर किलिंग : महिला आयोग ने अहमदनगर पुलिस अधीक्षक को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर में अंतरजातीय विवाह करने से नाराज बेटी और दामाद को जिंदा जलाने के मामले को राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार शर्मा को व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी है। रहाटकर ने कहा कि इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। इसकी जानकारी आयोग को दी जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। यह घटना समाज में दहशत पैदा करने वाली है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है।

अंतरजातीय विवाह करने पर बेटी और दामाद को जिंदा जलाने का मामला 

अहमदनगर के पारनेर तहसील के निगहोज गांव में ऑनर किलिंग की घटना हुई है। गैर जाति में शादी करने से नाराज लड़की के रिश्तेदारों ने रुक्मणि भारतीय और मंगेश चंद्रकांत राणासिंह को जिंदा जला दिया। गर्भवती रुक्मणि की पुणे के अस्पताल में मौत हो गई जबकि मंगेश अस्पताल में है। लड़की के पिता समेत रिश्तेदारों पर घटना को अंजाम देने का आरोप है।
 

Created On :   7 May 2019 4:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story