- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- घर में चल रहा था हुक्का पार्लर, दो...
घर में चल रहा था हुक्का पार्लर, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी क्षेत्र के वंजारी नगर परिसर में एक घर में हुक्का पार्लर संचालित करने वाले युवक और उसके मित्र को अजनी पुलिस ने धरदबोचा। इन दोनों को पुलिस ने हुक्का पीते हुए रंगेहाथ पकड़ा। इस मामले में आरोपी सनी महेंद्र वानखेड़े (21), बिल्डिंग 8/3, स्वराज कॉलोनी, वंजारी नगर और हर्षित नरेंद्र गुप्ता (21), प्लॉट नं.-75, पन्नासे ले-आउट, बस स्टाप के पास त्रिमूर्ति नगर निवासी के खिलाफ धारा मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सनी वानखेड़े ने अपने घर में हुक्का पार्लर खोल रखा था। यह युवाओं को संदेश भेजकर बुलाता करता था, जिस दिन कार्रवाई की गई उस दिन आमंित्रत युवक हुक्का पार्लर में पहुंचने के थे। पुलिस के अनुसार अजनी थाने के डीबी स्क्वॉड को गुप्त सूचना मिली कि, वंजारी नगर में सनी वानखेड़े नामक युवक अपने घर में हुक्का पार्लर चलाता है। स्क्वॉड ने 31 जुलाई की शाम करीब 5.30 बजे हुक्का पार्लर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सनी अपने मित्र हर्षित गुप्ता के साथ कमरे में बैठकर हुक्का पीते हुए मिला। स्क्वॉड ने दोनों को धरदबोचा। पार्लर से 6 नग पाइप नली, 5 नग कांच के पॉट, 3 नग चिलम, 8 पैकेट विविध प्रकार के फ्लेवर, चिमटा सहित करीब 7 हजार 180 रुपए का माल जब्त किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
छापा : घर में मिले पिस्टल, कारतूस
अजनी क्षेत्र के न्यू कैलास नगर में एक मकान पर पुलिस ने रविवार को छापाकर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित करीब 26 हजार रुपए का माल जब्त। अपराध शाखा पुलिस विभाग के यूनिट-1 के पुलिस निरीक्षक संतोष खांडेकर व सहयोगियों ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा पुलिस के दस्ते को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि, न्यू कैलास नगर डगलस होस्टल रोड अजनी निवासी यश पाटील के पास पिस्टल और कारतूस है। पुलिस ने रविवार को दोपहर करीब 1.35 बजे उसके घर पर दबिश दी। यश घर में मौजूद था। पुलिस ने यश से एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए। हथियार पास रखने का मकसद पता लगा रही पुलिस : पुलिस पता लगा रही है कि, युवक ने पिस्टल अपने पास किस मकसद से रखी थी। पूछताछ में आरोपी यश उर्फ बॉबी अनिल पाटील (21) ने पुलिस को बताया पिस्टल उसके एक दोस्त ने लॉकडाउन के पहले रखने के लिए दी थी, लेकिन पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है। हवलदार विनोद मेश्राम की शिकायत पर अजनी थाने में आरोपी यश पाटील के खिलाफ धारा 3/25 व सहधारा 135 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। दस्ते के पुलिस निरीक्षक संतोष खांडेकर, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश पवार, संकेत चौधरी, हवलदार विनोद मेश्राम, संतोष ठाकुर व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।
Created On :   3 Aug 2020 3:36 PM IST