मौसम में नमी और 3 दिन सताएगी गर्मी

Humidity in the weather and heat will haunt for 3 days
मौसम में नमी और 3 दिन सताएगी गर्मी
नागपुर मौसम में नमी और 3 दिन सताएगी गर्मी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से तापमान में जबर्दस्त वृद्धि हुई है। मौसम जानकारों के अनुसार, नागपुर समेत विदर्भ में आैर तीन दिन गर्मी सताएगी। दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। मौसम में नमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में और 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी हवा ठंडी नहीं होती। ऊपर से अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण तापमान ऊपर बना हुआ है।  बादल छाए रहने से हवा तेज गति से नहीं चलती। इसलिए गर्मी के साथ उमस भी परेशान कर रही है। अगले तीन दिन बाद मौसम बदलेगा। तापमान में कमी आएगी। 

Created On :   19 Nov 2021 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story