पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |13 Jan 2023 7:45 AM
सतना पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,सतना। पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में नागौद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई पंकज शुक्ला ने बताया कि मानिकपुर निवासी जानकी कुशवाहा 36 वर्ष, ने 5 अगस्त 2022 को कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली थी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। तब मृतिका के मायके वालों ने उसके पति मनोज कुशवाहा पुत्र महेश प्रसाद 38 वर्ष, पर आए दिन प्रताडि़त करने का आरोप लगा दिया। साढ़े 5 महीने तक चली गहन विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर 11 जनवरी को आईपीसी की धारा 306 का अपराध पंजीबद्ध किया गया और गुरूवार सुबह आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल नागौद भेज दिया गया।
Created On : 13 Jan 2023 7:45 AM
Next Story