पत्नी से परेशान था पति, उठाया यह खौफनाक कदम

husband committed suicide
पत्नी से परेशान था पति, उठाया यह खौफनाक कदम
पत्नी से परेशान था पति, उठाया यह खौफनाक कदम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक शख्स द्वारा आत्महत्या के केस में पुलिस ने लेक्चरर पत्नी के खिलाफ लगभग डेढ़ माह बाद मामला दर्ज किया है। पत्नी पर पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। मामला बरामद सुसाइड नोट के आधार पर किया गया है।

परसोड़ी स्थित चंद्रभागा अपार्टमेंट निवासी देवानंद भिंगारे (57) प्रापर्टी डीलर का काम करता था। उसकी पत्नी कविता देवानंद भिंगारे (50) केडीके कॉलेज में लेक्चरर है और दोनों को एक पुत्री है।  8 अगस्त की दोपहर में अपने निवास स्थान पर ही देवानंद ने सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव की तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें देवानंद ने पत्नी कविता द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र किया है। 

गौरतलब है कि देवानंद का निजी काम था, जिससे उसे नियमित रूप से आय नहीं होती थी। इसके बाद भी उसे पूरा घर का खर्च उठाना पड़ता था। आरोप यह भी है कि कविता नौकरी करती थी। उसे अच्छा-खासा वेतन भी मिलता है। बावजूद वह घर खर्च के लिए कोई मदद नहीं करती थी। देवानंद का यह भी आरोप है कि कविता ने जिस तरह से उसे प्रताड़ित किया है, उसी तरह से अपने ससुर (देवानंद के पिता) को भी प्रताड़ित किया है। देवानंद ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि बहुत पहले ही वह आत्मघाती कदम उठाने वाला था, मगर उसके जाने के बाद पुत्री का क्या होगा, यही सोच कर वह खामोश रहा है, लेकिन इस बार कविता की प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर होने से वह यह कदम उठा रहा है। हालांकि कविता ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपोें को सिरे से खारिज किया है, लिहाजा बरामद सुसाइड नोट के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्दी ही कविता की गिरफ्तारी हो सकती है।

Created On :   20 Sept 2017 5:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story