फांसी लगाकर पति ने दी जान, पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

- विवेकानंद कॉलोनी की घटना, पुलिस ने दरवाजा तोडकऱ महिला की बचाई जान फांसी लगाकर पति ने दी जान, पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर के विवेकानंद कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगा ली। पत्नी व पड़ोसियों ने फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से आहत पत्नी ने घर जाकर फांसी लगा ली। गनीमत है कि पड़ोसियों ने परिस्थितियों को भांपते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडकऱ महिला को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय रामगोपाल पिता हरिचरण मीणा ने पारिवारिक विवाद के चलते सोमवार सुबह फांसी लगा ली। पत्नी गायत्री मीणा और पड़ोसियों ने रामगोपाल को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से आहत गायत्री ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय पर कोतवाली के एएसआई राजकुमार कुमरे और आरक्षक निर्मल रघुवंशी पहुंच गए और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोडकऱ गायत्री को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद महिला की हालत सामान्य है।
फांसी के पहले करंट लगाने का प्रयास-
पति की मौत से बेसुध गायत्री ने भी आत्महत्या का मन बना लिया था। पति का शव मच्र्युरी में शिफ्ट कराने के बाद घर पहुंची गायत्री ने पहले स्वयं को करंट लगाकर जान देने का प्रयास किया। जब वह कामयाब नहीं हो पाई तो उसने चुनरी की मदद से फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया। समय पर गायत्री को फंदे से उतारकर पुलिस व पड़ोसियों ने उसकी जान बचा ली।    
एक साल पहले हुई थी शादी-
बताया जा रहा है कि रामगोपाल और गायत्री का लगभग एक साल पहले ही विवाह हुआ था। रामगोपाल मेडिकल शॉप में काम करता था। मूलत: राजगढ़ के बरखेड़ा डोर निवासी रामगोपाल पिछले कुछ माह से पत्नी के साथ विवेकानंद में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

Created On :   30 May 2022 10:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story