दोस्तों के साथ मिलकर पति ने की पत्नी से छेडख़ानी

Husband molest his wife with friends
दोस्तों के साथ मिलकर पति ने की पत्नी से छेडख़ानी
दोस्तों के साथ मिलकर पति ने की पत्नी से छेडख़ानी


डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर निवासी एक महिला ने थाने पहुँचकर अपने पति और उसके दोस्तों पर छेडख़ानी कर चाकू चमकाते हुए जाने से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका उसके पति से मतभेद चल रहा है। पारिवारिक विवाद के चलते वह पति से अलग रहती है। अनबन के चलते पति आये दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर बुरी नीयत से उससे छेडख़ानी करता है। उसकी इन हरकतों से तंग आकर उसने पति को समझाइश दी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। विगत 23 मई की सुबह वह घर से फूल तोडऩे के लिए निकली तभी पति मोनू अपने दोस्तों दीपक व नवीन यादव के साथ आया और छेडख़ानी करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो पति व उसके दोस्तों ने चाकू चमकाते हुए उसे धमकाया और भाग गये। महिला की शिकायत पर उसके पति व उसके दोस्तों के खिलाफ छेडख़ानी कर धमकी दिए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   31 May 2020 5:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story