झगड़े में पति ने पत्नी का गला रेता, किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या

Husband press throat of wife and farmer commit suicide
झगड़े में पति ने पत्नी का गला रेता, किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या
झगड़े में पति ने पत्नी का गला रेता, किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, पुलगांव(वर्धा)। वर्धा जिले के पुलगांव शहर के बालाजी मंदिर के सामने अशोक नगर में एक शख्स से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय घर में मृतक पत्नी, पति, उसके दो पुत्र थे। पत्नी, दो पुत्र गहरी नींद मे सोये थे तब पति ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। अधिक रक्त बहने से पत्नी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वैशाली चाडगे (40) मृतक महिला का नाम बताया गया है। संतोष चाडगे (45) आरोपी पति है।  दोनों के दो पुत्र हैं। बडे़ पुत्र का नाम आशय चाडगे (18 ), छोटे का सुजल नाम है। सुजल  सातवी कक्षा में पढ़ता है। बड़ बेटा आशय यह शहर के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान मे काम करता है। पति द्वारा कोई काम काज नही करने से पति पत्नी में हमेशा झगड़ा होता था। हमेशा मारपीट तथा विवाद बना रहता था। आरोपी पति के मन मे झगडे को लेकर तनाव रहता था। घटना के एक दिन पहले पति पत्नी से जोरदार झगडा मारपीट हुई ऐसा पुलिस का कहना है। रात मे सबके सोने के बाद पती संतोष ने पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह पति संतोष ने बडे बेटे आशय को दी।  जानकारी मिलते ही थानेदार रविन्द्र गायकवाड हेड कांन्स्टेबल विवेक बंसोड, राजेन्द्र हाडके, अनिल भोवरे, पंकज टाकोने, घटना स्थल पर अविलंब पहूचे तथा प्राथमिक जांच कर, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। उपविभागीय पुलिस अधिकारी तृप्ती जाधव, घटनास्थल पर पहुंची तथा आगे की जांच के संबंध मे अधिकारियो को सूचनाएं दी। फरियादी आशय संतोष चाडगे (18), की शिकायत पर पुलिस ने  मामला दर्ज किया है।  

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या 

एटापल्ली(गड़चिरोली) में  कर्ज से तंग आकर किसान ने अपने खेत में ही जहर पी लिया।  उपचार के दौरान किसान की मृत्यु हो गयी। यह घटना गुरूवार की रात एटापल्ली के ग्रामीण अस्पताल में घटी। मृतक किसान का नाम तहसील  के कांदोली गांव निवासी साधु वारलु आत्राम (37) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूवार को दोपहर के समय साधु आत्राम अपने खेत में काम रहा था। इसी बीच उसने जहर पी लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड गयी। जिसके कारण शाम के समय उसे उपचार के लिये एटापल्ली के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। रात 10 बजे उपचार के दौरान साधु आत्राम क मृत्यु हो गयी। इस घटना संदर्भ में एटापल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच एटापल्ली पुलिस कर रही है। 

 

 

Created On :   13 Sep 2019 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story