भाजपा को सत्ता से दूर नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी-शरद यादव

If BJP is not kept away from power, generations will never forgive us - Yadav
भाजपा को सत्ता से दूर नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी-शरद यादव
भाजपा को सत्ता से दूर नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी-शरद यादव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवगठित लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी के संस्थापक शरद यादव बुधवार को मोदी सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सांप्रदायिक और जातिवाद को हवा देकर देश में दंगे करा रही हैं। झूठ बोलकर सरकार चला रही है। देश में ऐसा दौर कभी नही आया था। इसलिए यदि 2019 में भाजपा को सत्ता से दूर नही रखा गया तो आने वाली पीढियां हमें कभी माफ नही करेगी।

जेडीयू के बागी नेता शरद यादव ने आज दिल्ली में अपने नवगठित पार्टी का औपचारिक एलान कर दिया। यहां के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के स्थापना दिवस सम्मेलन को संबोधित उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से जो वादे किए उन्हें पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है। जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार की नीतियों से केवल बड़े पूंजीपतियों को ही फायदा हो रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां एक तरफ किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर गाय के नाम पर या धर्म के नाम पर सांप्रदायिक दंगे भडकाकर गरीब लोगों को मारा जा रहा है।

यादव ने आगे कहा कि मोदी की नेतृत्व वाली सरकार केवल जनता की कीमत पर अपना घाटा पूरा करने में लगी है। जीएसटी और नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि हो रही है और लोगों को लूटा जा रहा है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने अभी तक उत्पाद कर के रुप में लोगों से 11.45 लाख करोड़ रुपये वसूल चुकी है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार ने विश्वासघात कर बिहार को कलंकित किया है। एलजेपी संविधान बचाने की लड़ाई लडेगा और सभी दलों को एकजुट कर भाजपा को हराएंगे।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक और किसान नेता वी एम सिंह ने कहा कि किसानों से झूठे वादे करके सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार किसानों पर गोलिया चलवाने का काम कर रही है। सरकार ने किसानों को फसल की लागत का डेढ गुना दाम देने की घोषणा की, लेकिन अभी तक सरकार ने अपना वादा पूरा नही किया है। इसलिए किसानों को धोका देनेवाली भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा चुनावों में इसकी कीमत चुकानी पडेगी।

मुंबई हाकोर्ट के पूर्व जस्टिस बी जी कोलसे पाटिल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी खुद खूनी है, वह किसी को न्याय नहीं दे सकते और न ही वे देश का भला कर सकते। प्राकृतिक संपत्ती पर जिनका अधिकार है, उन आदिवासी भाईयों से छिनकर वह औने-पौने दामों में पूंजीपतियों को बेच रहे है। इसलिए 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार को हर हाल में हराना है और इसी काम में वे जुटे है। मध्यप्रदेश से लोकतांत्रिक जनता दल की नेता सरोज नायक ने कहा कि साझा विरासत के लिए साझा विकल्प जरुरी है। इस उद्देश से नवगठित लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी आने वाले दिनों में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरेगी।

इस मौके पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार को 2019 के चुनावों में सत्ता से दूर रखने के लिए पार्टी की शक्ति बढाने पर जोर दिया। राजस्थान के फतेह सिंह को पार्टी का अध्यक्ष और महाराष्ट्र से सुशीला मोराले को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, केरल से राज्यसभा सांसद विरेन्द्र कुमार,जेडीयू नेता अरुण सिंह, अजून राय, देवरिया (यूपी से) सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, महाराष्ट्र से कपिल पाटील आदि मौजूद थे।

Created On :   18 May 2018 8:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story