उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा- कोकण में जबरन रिफायनरी बनाई तो दे दूंगा इस्तीफा

If refinery project was done forcefully, I will resign-desai
उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा- कोकण में जबरन रिफायनरी बनाई तो दे दूंगा इस्तीफा
उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा- कोकण में जबरन रिफायनरी बनाई तो दे दूंगा इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद में प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि कोंकण के रत्नागिरी में प्रस्तावित ग्रीन रिफाइनरी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संभव नहीं है। इसके बावजूद यदि परियोजना को जबरन गांव वालों पर लादने की कोशिश की गई तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा। देसाई ने कहा कि परियोजना प्रभावित गांव वालों के विरोध को देखते हुए अब यह स्पष्ट है कि वहां पर भूमि अधिग्रहण नहीं हो सकता। इसके मद्देनजर उद्योग मंत्री के रूप में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगा दी। देसाई ने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार की है। इसलिए इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

परियोजना का मुद्दा उठा
बुधवार को सदन में कांग्रेस सदस्य हुस्नबानु खलिफे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए परियोजना का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में देसाई ने बताया कि कि कोंकण के रत्नागिरी के राजापुर तहसील के 8 गांव और सिंधुदुर्ग के देवगड तहसील के 2 गांव वालों ने ग्राम पंचायत में परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पास कर सरकार के पास भेजा है। परियोजना को लेकर गांव वालों का लगातार विरोध जारी है। इस कारण परियोजना का काम शुरू करना संभव नहीं है। पिछले साल कोंकण के रत्नागिरी में प्रस्तावित ग्रीन रिफाइनरी परियोजना को मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

शिवसेना इस परियोजना का विरोध कर रही है। इस कारण परियोजना खटाई में पड़ गई है। इस परियोजना को देश की तीन शीर्ष तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन मिलकर बनाने का फैसला लिया है।

भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ा
इससे पहले कोंकण में प्रस्तावित रिफायनरी को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ गया। शिवसेना ने प्रस्तावित योजना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस पर झूठ बोलने और भ्रमित करने का आरोप लगाया था। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते और शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि स्थानीय जनता के साथ शिवसेना शुरू से राजापुर में रिफायनरी लगाने के खिलाफ रही है और आगे भी इसका विरोध होगा।

Created On :   7 March 2018 1:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story