बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की चेतावनी- संसद में विद्युत सुधार बिल आया तो करेंगे हड़ताल

If the electricity reform bill comes in the Parliament, workers will strike
बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की चेतावनी- संसद में विद्युत सुधार बिल आया तो करेंगे हड़ताल
बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की चेतावनी- संसद में विद्युत सुधार बिल आया तो करेंगे हड़ताल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महावितरण अधिकारी-कर्मचारी व अभियंताओं ने संसद में विद्युत सुधार बिल आने पर नागपुर समेत राज्यभर में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। विद्युत कर्मचारी शुरू से ही इस बिल का विरोध कर रहे हैं। इस बिल के पास होने पर महावितरण समेत तीनों कंपनियां निजी हाथों में जाने का खतरा बिजली विभाग के संगठनों ने जताया है। संगठन ने यह जानकारी होल्डिंग कंपनी समेत चारों कंपनियों के प्रबंधन को पत्र भेजकर दी है। 
पत्र भेजकर प्रबंधन को दी जानकारी

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (आयटक) ने शनिवार को महावितरण, महापारेषण व महानिर्मिती से जुड़े 23 संगठनों से चर्चा की। इस चर्चा में अधिकारी-कर्मचारी व अभियंता शामिल हुए। चर्चा में संसद में यह बिल रखने पर, उसी दिन से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। फेडरेशन के मोहन शर्मा ने संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की और बिल पास होने पर कंपनी व कर्मचारियों को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। संयुक्त संचिव पी.वी. नायडू ने कहा कि, कर्मचारी हड़ताल के बारे में जानकारी प्रबंधन को दे दी है। 

चर्चा में 23 संगठन शामिल हुए। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन (आयटक), महाराष्ट्र राज्य विद्युत कामगार कांग्रेस (इंटक),  महाराष्ट्र राज्य विद्युत तकनीकी कामगार संगठन, सबऑर्डिनेट इंजीनियर्स एसोसिएशन, महाराष्ट्र राज्य विद्युत मडंल कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी संगठन, महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय विद्युत कामगार फेडरेशन (इंटक), एमएसईबी ऑफिसर्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय विद्युत कामगार ड्राइवर्स एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी विद्युत कामगार संगठन, महाराष्ट्र राज्य विद्युत कर्मचारी-अधिकारी-अभियंता सेना (संलग्न:भारतीय कामगार सेना), बहुजन विद्युत अभिंयता, अधिकारी व कर्मचारी फोरम समेत 23 संगठनों ने हड़ताल को समर्थन दिया है।

Created On :   25 July 2021 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story