- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 15 अगस्त को दूर घूमने जाने की सोच...
15 अगस्त को दूर घूमने जाने की सोच रहे तो सावधान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर नागपुर समेत विदर्भ में हो रहा है। नागपुर समेत विदर्भ में 14, 15 व 16 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को बाहर घूमने जाने की सोच रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है। नागपुर समेत विदर्भ में तीन दिन भारी बारिश होने की अधिक संभावना है। 14 अगस्त को इसका असर पूर्व विदर्भ में दिखाई देगा। 15 अगस्त से इसका असर पूर्व व पश्चिम विदर्भ में दिखाई देगा। 15 व 16 अगस्त को बारिश का असर पूरे विदर्भ में दिखाई देने की संभावना है। 15 अगस्त की रात से कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। यानी बारिश आैर तीव्र होने की संभावना है।
Created On :   14 Aug 2022 6:40 PM IST