पटाखा फोडऩे से मना किया तो घोंप दिया चाकू, दो युवक गंभीर

If you refused to burst the firecracker, then stabbed the knife, two youths were serious
पटाखा फोडऩे से मना किया तो घोंप दिया चाकू, दो युवक गंभीर
- हर्रई के वार्ड नम्बर 12 की वारदात, आरोपी फरार पटाखा फोडऩे से मना किया तो घोंप दिया चाकू, दो युवक गंभीर


डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। हर्रई के वार्ड नम्बर 12 के दो युवकों पर एक आदतन बदमाश ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। दोनों युवकों के पेट और सीने पर गहरे घाव लगे है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों ने बदमाश को पटाखा फोडऩे से मना किया था। इसी बात से शुरू हुए विवाद में आरोपी ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल हर्रई पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया कि नरङ्क्षसहपुर के कल्याणपुर निवासी हरिओम पिता दुलीचंद नामदेव हर्रई वार्ड नम्बर 12 निवासी मामा संतोष नामदेव के घर आया था। बुधवार शाम को वह यहां पटाखे फोड़ रहा था। पड़ोसी शिवम शर्मा ने इसका विरोध किया। इस बात पर विवाद कर हरिओम ने शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए शिवम के दोस्त दीपक कुशवाहा पर भी हरिओम ने चाकू से वार कर दिया। शिवम और दीपक को घायल कर आरोपी फरार हो गया। घायलों को हर्रई अस्पताल ले जाया गया। यहां से शिवम को जबलपुर और दीपक को नरसिंहपुर रेफर किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फरार आरोपी पर इनाम घोषित-
टीआई विष्णु मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा फरार आरोपी हरिओम पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

 

Created On :   18 Nov 2021 9:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story