अगर इच्छा हो तो आप भी जा सकते हैं जेल, महाराष्ट्र में शुरु हो रहा नया पर्यटन

If you wish, can also go to jail, government will start new tourism
अगर इच्छा हो तो आप भी जा सकते हैं जेल, महाराष्ट्र में शुरु हो रहा नया पर्यटन
अगर इच्छा हो तो आप भी जा सकते हैं जेल, महाराष्ट्र में शुरु हो रहा नया पर्यटन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यदि आप कभी जेल नहीं गए हैं और आपको जेल जाने की इच्छा है तो आप बिना कोई अपराध के जेल में जा सकेंगे। साथ ही जेल में कैदियों की तरह रहने और खाने का अनुभव ले सकते हैं। यह संभव हो सकेगा जेल पर्यटन योजना के जरिए। दरअसल प्रदेश सरकार राज्य में जेल पर्यटन शुरू करने वाली है। जेल पर्यटन सिंधुदुर्ग के जिला कारागृह में शुरू किया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश सरकार के गृह विभाग के एक अधिकारी ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जेल पर्यटन शुरू करने के संबंध में प्राथमिक बैठक हुई है। जेल पर्यटन शुरू करने को लेकर महाराष्ट्र का जेल विभाग राज्य सरकार के गृह विभाग को प्रस्ताव भेजेगा। जिसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

जेल पर्यटन शुरु करेगी महाराष्ट्र सरकार 
अधिकारी ने बताया कि सिंधुदुर्ग के जिला कारागृह में अमूमन बहुत कम कैदी रहते हैं। फिलहाल 200 कैदी क्षमता वाले जेल में सिर्फ 40 कैदी मौजूद हैं, इसलिए जेल पर्यटन के लिए सिंधुदुर्ग जिले को चुना गया है। जेल पर्यटन शुरू होने पर यहां के कैदियों को दूसरे जेल में भेज दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि जेल पर्यटन के लिए इच्छुक पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों के सिंधुदुर्ग जिला कारागृह में आने के बाद उनको वहां पर रहने की अनुमति दी जाएगी। इसमें पर्यटकों में जेल पहुंचने पर कैदियों वाले कपड़े दिए जाएंगे साथ ही पर्यटकों को कैदियों वाला भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जेल मैनुअल के अनुसार पर्यटकों को जेल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर आने वाले पर्यटक दो से तीन दिन अपनी इच्छा अनुसार जेल में रह सकेंगे।

सिंधुदुर्ग जिला जेल से होगी शुरुआत 
जेल पर्यटन से जो पैसे मिलेंगे उसको सरकार कैदियों के कल्याण के लिए खर्च करेगी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में यह पहला मौका होगा जब जेल पर्यटन के माध्यम से आम लोग पर्यटक के रूप में सीधे जेल को देख सकेंगे। पर्यटक जेल के कामकाज, कैदियों के रहने और उनकी जीनचर्या के बारे में करीब से जान सकेंगे। राज्य में मध्यवर्ती और जिला कारागृहों को मिला कर कुल 54 जेल  हैं। फिलहाल तेलंगाना की मेडक जेल में जेल पर्यटन की सुविधा है। साथ ही दिल्ली की तिहाड़ जेल के कुछ हिस्सों में लोगों को जाने की अनुमति दी जाती है। 
 

Created On :   14 Jun 2018 1:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story