6 माह में 258 लाेग कर चुके हैं आत्महत्या की कोशिश, 127 महिलाएं शामिल

In 26 months, 258 attempted suicide, 127 women included in report
6 माह में 258 लाेग कर चुके हैं आत्महत्या की कोशिश, 127 महिलाएं शामिल
6 माह में 258 लाेग कर चुके हैं आत्महत्या की कोशिश, 127 महिलाएं शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अभय यादव | उपराजधानी में पिछले 6 माह में 258 लोग आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। इसमें 127 महिलाओं का समावेश है। 10वीं कक्षा का विद्यार्थी भी इस सूची में शामिल है। आत्महत्या प्रतिबंधक कानून की धारा अंतर्गत शहर के विविध थानों में 1 अप्रैल 2017 से 31 अक्टूबर 2017 के दरमियान 258 लोगों द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। दरअसल, 12 से 30 वर्ष की उम्र के लोग यह समझते हैं कि उन्हें सारी दुनिया का ज्ञान हो चुका है। एेसे में जब कभी वे निराश होते हैं या फिर अवसाद की स्थिति में पहुंचते हैं, तो उनके मन में एक साथ उठ रहे कई विचार उन्हें डिप्रेशन की ओर ले जाते हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी और मानसिक तनाव के चलते देश में हर 8वां व्यक्ति निराश भरी जिंदगी जी रहा है।

मनोरुग्णालय में जारी है अभियान
मनोरुग्णालय में वर्ष 2010 से आत्महत्या प्रतिबंधक अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर्स, मानसोपचार विशेषज्ञ, समुपदेशन करने वाले विशेषज्ञों की टीम अवसाद में जी रहे लोगों के जीवन में आशा की नई किरण जगा रहे हैं।

हर साल 2 लाख लोग करते हैं आत्महत्या
भारत में हर वर्ष 2 लाख लोग आत्महत्या करते हैं। इसमें 18 से 45 वर्ष के लाेग अधिक शामिल हैं। आत्महत्या करने की कोशिश करने वालों में 40 प्रतिशत पुरुष और 60 प्रतिशत महिलाओं का प्रमाण है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, देश में आत्महत्या की संख्या हर वर्ष करीब 2.5 प्रतिशत बढ़ रही है।

सहनशीलता की कमी
डॉ. अविनाश जोशी, मनोरोग विशेषज्ञ के मुताबिक महानगर में आत्महत्या की कोशिश का प्रमाण बढ़ रहा है। पुरुषों का प्रमाण सर्वाधिक है। उसके बाद महिला, विद्यार्थी आैर किसान हैं। आत्महत्या की कोशिश के कई कारण हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपनों के बारे में जानने का वक्त ही नहीं है और लगातार तनाव के कारण वही ‘अपना’ धीरे- धीरे  डिप्रेशन में जाने लगता है। समाज कोगंभीर होना होगा। इसके लिए जनजागृति अभियान शुरू करने की आवश्यकता है।

कुछ ध्यान रखने वाली बातें
ठिठक जाएंगे कदम : अपने घर वालों के बारे में सोच लें, जो आप पर निर्भर हैं

समस्या का हल है :  ऐसी कोई परेशानी नहीं, जिसका हल न निकाला जा सके 
हर वक्त याद रखें : खुशियां देना लक्ष्य बनाएं, नकारात्मक बातें निकल जाएंगी

Created On :   4 Feb 2018 4:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story