- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पारिवारिक विवाद में महिला ने किया...
पारिवारिक विवाद में महिला ने किया आत्मदाह, बचाने दौड़ा पति भी झुलसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अक्सर घरों में होने वाले पारिवारिक विवाद जानलेवा साबित होते है। इसी का ताजा उदाहरण नागपुर के वाड़ी क्षेत्र में देखने में आया। जब घर में हुए मामूली विवाद में एक महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे बचाने दौड़ा पति भी आग की चपेट में आ गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक विभाग में पदस्थ देवेन्द्र नागमोते गुरूवार रात अपनी पत्नी वैशाली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि वैशाली ने खुद को आग के हवाले कर दिया। वैशाली को जलता देख देवेंद्र ने उसे बचाने के लिए दौड़ लगाई। इसी दौरान वो भी आग की चपेट में आ गया। घटना में 90 प्रतिशत झुलसी वैशाली को श्योरटेक अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 50 प्रतिशत झुलसे देवेंद्र का इलाज वेलट्रीट अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र को शराब की लत थी और आए दिन वह शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। इसी वजह से दोनों का मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। दोनों को एक 7 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है इसलिए वे साथ में रहते थे। गुरुवार की देर रात भी उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर खुद को जला बैठी। वाडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   29 Sept 2017 2:56 PM IST