मुख्यमंत्री के जिले में जमे हैं अभी भी पूर्व मंत्री के पसंदीदा अधिकारी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुख्यमंत्री के जिले में जमे हैं अभी भी पूर्व मंत्री के पसंदीदा अधिकारी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। प्रदेश में नई सरकार के आते ही सबसे ज्यादा प्रशासनिक चेहरे छिंदवाड़ा में बदले गए हैं। कलेक्टर और एसपी सहित कई जिला अधिकारियों को यहां से रवानगी दी गई है। बावजूद इसके प्रशासनिक बिसात में पूर्व सरकार द्वारा उपकृत कर यहां बिठाए गए चेहरों पर आंच नहीं आई है। अधिकांश चेहरे ऐसे हैं जो पिछली सरकार में तत्कालीन प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन की पसंद के मुताबिक पदस्थ किए गए थे। छोटे पदों से लेकर जिला अधिकारी तक के पद पर उनकी पसंद के लोग विराजमान हैं। चर्चा यह हो रही है कि अब सबको तो हटाया नहीं जा सकता, लेकिन जिला स्तर के अधिकारियों को रवानगी जरूर दी जा सकती है। ट्रांसफर के इस दौर में बस इसी पर निगाहें टिकी हुई हैं कि बालाघाटियों पर गाज कब गिरने वाली है।

कहां गई वो सूची जो विभागों से मांगी थी
नई सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी विभाग प्रमुखों से बालाघाट के निवासी अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तलब की थी। विभाग प्रमुखों ने शिद्दत से सूची तैयार कर अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम सौंप भी दिए थे। सूची सौंपे महीना बीतने को है, लेकिन उस पर एक्शन अब तक नहीं हो सका है।

150 से अधिक नाम
सूची में 150 से अधिक नाम शामिल बताए जा रहे हैं। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, ट्राइबल विभाग, कृषि विभाग, महिला सशक्तिकरण, खनिज विभाग, एमपीआरआडीए और नगरनिगम के अधिकारी कर्मचारियों के नाम लिस्टेड किए गए हैं। खासबात यह कि इनमें से अधिकांश पूर्व सरकार के दौर में खुद को पूर्व प्रभारी मंत्री का करीबी बताते रहे हैं।

एक्टिव शिक्षक ही हटा दिए
ट्रांसफर की अफरातफरी में बिछुआ ब्लॉक के गोनी प्राइमरी व मिडिल स्कूल में ऐसे शिक्षकों को हटा दिया गया जो एक्टिव बताए जा रहे हैं। यहां से शरद गडकरी गोनी से पलासपानी और एमएल पवार गोनी से थोटामाल स्थानांतरण किया गया है। दोनों शिक्षकों का ट्रांसफर बच्चों और पालकों को नागवार गुजरा है। खासबात यह कि उनके स्थान दूसरे शिक्षक पदस्थ नहीं किए गए हैं। ऐसा गोनी ही नहीं अन्य जगह भी हुआ है। एक प्रधानपाठक को तो बिछुआ विकासखंड से हटाकर तामिया भेज दिया गया।

 

Created On :   21 Jan 2019 1:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story