- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किन्नरों को ताली बजाने से रोका तो...
किन्नरों को ताली बजाने से रोका तो हुआ विवाद, जमकर मचाया उत्पात, तीन घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बार में ताली बजाने पर उपजे विवाद में एक किन्नर ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर एक युवक , उसके भाई और दोस्त पर हमला कर दिया। घायल साचित्य वाकपैजन (20) की शिकायत पर किन्नर और उसके सभी साथियों के खिलाफ धारा 143, 147, 149, 324, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
किन्नर ने फोन कर जमा किया अपने साथियों को
पुलिस सूत्रों के अनुसार साचित्य राजेंद्र वाकपैजन बुद्ध नगर निवासी अपने दोस्त के साथ पांचपावली स्थित आंबेडकर मार्ग पर कमल बार में बैठा था। पांचपावली पुलिस के अनुसार बार में एक किन्नर भी बैठा था। वह ताली बजा रहा था। साचित्य ने उसे ताली बजाने से मना करने पर दोनों में विवाद हो गया। पश्चात साचित्य और उसका दोस्त बार से बाहर चले गए। इस बीच किन्नर ने अपने कुछ साथियों को मोबाइल फोन लगा दिया। उसके सभी साथी बार के बाहर आकर बतियाने लगे। साचित्य और उसका दोस्त शिवशक्ति डेयरी के सामने जाकर खड़े हो गए। इस दौरान साचित्य का भाई सुमेध वाकपैजन वहां पहुंच गया। साचित्य के दोस्त ने सुमेध को बार में हुई घटना के बारे में बताया। सुमेध अपने भाई साचित्य और उसके दोस्त को लेकर कमल बार के सामने पहुंचा। उस समय किन्नर और उसके 10-12 दोस्त बार के बाहर खड़े थे। जैसे सुमेध, साचित्य और उनका दोस्त वहां पहुंचे किन्नर और उसके साथियों ने पत्थर और हाथ घूसों से उन पर हमला कर दिया। साचित्य के सिर में पत्थर लगने से जख्मी हो गया। सुमेध और उसका दोस्त भी जख्मी हो गए। इस मामले में पांचपावली पुलिस ने आरोपी किन्नर को थाने बुलाया था। पांचपावली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सी.बी. चव्हाण ने घायल साचित्य की शिकायत पर आरोपी किन्नर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Created On :   25 May 2018 1:11 PM IST