गांव के हर घर में बन गए हैं टायलेट, अब बजेगी शहनाई

In every house of the village there are toilet, now the Badge clarinet
गांव के हर घर में बन गए हैं टायलेट, अब बजेगी शहनाई
गांव के हर घर में बन गए हैं टायलेट, अब बजेगी शहनाई

रफीक कनोजे ,मुकुटबन/यवतमाल।  गांव के हर घर में टायलेट बन गया है और अब इस गांव के युवा सरपंच के विवाह की शहनाई बजने वाली है। गांव में टायलेट बनने के बाद ही विवाह करने का ऐलान करने वाले युवा सरपंच लिनेश सातपुते के प्रयास अंतत: रंग लाए हैं।  सरपंच सातपुते ने शादी के पूर्व अपना गांव गंदगीमुक्त बनाने का बीड़ा उठाया था। अब वह पूरा हो चुका है।  गांव को 25 मार्च को गंदगीमुक्त घोषित किया गया है।  हर घर में शौचालय 100 फीसदी पूरे हो चुके हैं। लिमेश की शादी के पहले उद्घाटन भी हो जाएगा। सरपंच लिनेश सातपुते की जिद करो और दुनिया बदलने की इच्छा शक्ति से पूरा गांव सुर्खियों में आ गया है। 

इस तरह सुर्खियों मे आया पूरा गांव
भास्कर हिन्दी डाट काम ने इस खबर पर 10 फरवरी 2018 को ही लोगों का ध्यानाकर्षित किया था। लिमेश की प्रतिज्ञा के कारण यहां के सभी अधिकारी ग्रामसफाई अभियान के तहत हर घर में टायलेट बनाकर  पूरे गांव को गंदगी मुक्त करने के लिए  प्रयासरत थे। उनकी सफलता रंग लायी है।  पंचायत समिति के माध्यम से सभी गांव 31 मार्च तक खुले में गंदगीमुक्त करने का अल्टीमेटम जिलाधिकारी डा. राजेश देेशमुख व सीईओ जलज शर्मा ने दिया था। इसी अल्टीमेटम के चलते सभी अधिकारियों ने खुद को इस काम में झोंक दिया था। अब यह गांव खुले मेें गंदगीमुक्त घोषित हो सकता है।  भेंडाला की जनसंख्या 1300 है। यहां 340 परिवार रहते हैं जिसमें से 260 घरों में टायलेट थे जबकि 80 घरों में टायलेट निर्माण होना बाकी था। अब हर घर में टायलेट बन चुका है।  बता दें कि लिनेश की चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील निवासी हर्षिका देठे के साथ 14  दिसंबर को सगाई हुई थी। इस समय टीका भी लगाया गया था। लेकिन शादी की तिथि लिमेश ने गांव में जब तक टायलेट नहीं बन जाता नहीं निकालने दिया।  उन्हें इस काम में  बीडीओ सुभाष चव्हाण, दुय्यम बीडीओ शिवाजी गवई, ग्रामसेविका भी सहायता कर रहें हैं।। 

अब चढ़ूंगा घोड़ी : लिनेश
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की टायलेट फिल्म देखकर सफाई अभियान के तहत अपना गांव भेंडाला भी गंदगीमुक्त हो सकता है, इस सोच के कारण प्रतिज्ञा लेकर यह गांव शौचमुक्त हुआ है। जिससे शादी 2 मई के पहले इस सभी शौचालयों का उद्घाटन होनेवाला है। उसके बाद ही शादी करूंं गा। लिनेश ने इस समय जीवन संगीनी हर्शिका व उसके परिजनों का भी आभार माना है कि, उन्होंने इस काम में सहयोग किया। 
(लिनेश सातपुते सरपंच भेंडाला ग्रा.पं. तहसील झरी जामणी,)
 

Created On :   30 March 2018 1:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story