- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- इलाज ना मिलने के कारण तड़प कर मर गया...
इलाज ना मिलने के कारण तड़प कर मर गया ड्राईवर, भीषण हादसे में हुआ था घायल

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। सिल्लेवानी घाटी पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्राला ने सामने से आ रहे डंपर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल डंपर चालक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां लगभग एक घंटे तक भर्ती रहे घायल को बेहतर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। मृतक 32 वर्षीय मनोज पिता चेतू शेरके लावाघोघरी के ग्राम जूनापानी का निवासी था। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मनोज को भर्ती कर दिया। गंभीर हालत होने पर भी इमरजेंसी डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। इलाज न होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
टक्कर मारकर भागा ट्राला चालक
नागपुर की ओर से आ रहे ट्राला के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खुटामा की ओर जा रहे डंपर को साइड से कट मार दी। टक्कर होने से डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डंपर चालक मनोज को अंदरुनी चोटें आई थी। बताया जा रहा है कि उसकी पसलियां टूट गई थी। हादसे के बाद ट्राला चालक घटना स्थल से भाग गया। हालांकि उसे सिल्लेवानी घाट पर ही पुलिस ने पकड़ लिया।
घायल को बेहतर इलाज दिया गया
ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मनोज को भर्ती कर दिया। गंभीर हालत होने पर भी इमरजेंसी डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। इलाज न होने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस मामले में ड्यूटी डॉक्टर सनत जैन ने बताया कि घायल की पसली टूटकर अंदरुनी अंगों में धंस गई थी। इस वजह से उसे नहीं बचाया जा सका। घायल के लिए जो जरुरी इलाज हो सकता था वह किया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को नागपुर रेफर किया गया था, लेकिन उसके पूर्व ही घायल ने दम तोड़ दिया।
Created On :   18 Jun 2018 1:55 PM IST