मामूली विवाद से नाराज युवक ने बचपन के दोस्त की कर दी हत्या

In Nagpur, a man murdered his childhood friend in a small dispute
मामूली विवाद से नाराज युवक ने बचपन के दोस्त की कर दी हत्या
मामूली विवाद से नाराज युवक ने बचपन के दोस्त की कर दी हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चार-पांच दिन पहले हुए एक मामूली विवाद में एक मित्र ने अपने बचपन के मित्र की हत्या कर दी। मृतक का नाम शुभम भूपेंद्र उमाले (22) रायपुर, हिंगना निवासी है। पुलिस ने शुभम की हत्या के आरोप में उसके दोस्त बादल बबलू अहिरवार (21)  महाजनवाड़ी, गेडाम ले-आउट, वानाडोंगरी निवासी को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि आरोपी बादल के खिलाफ इसके पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी एक ऑइल कंपनी में काम करता था।

पहले पिलाई शराब फिर की हत्या
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुभम और बादल बचपन के मित्र थे। दोनों को शराब पीने की आदत थी। शुभम शराब पीकर घर जाता था और कई बार परिजनों से विवाद कर चुका था। उसने शराब के नशे में कई बार बादल से भी विवाद किया था। चार-पांच दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब शुभम ने आरोपी के साथ मारपीट की थी। उस बात का गुस्सा उसके मन में पल रहा था। उसके बाद भी वह शुभम के साथ दोस्ताना रवैया रख रहा था। उसने शांत दिमाग से शुभम को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। बुधवार की शाम करीब 4 बजे आरोपी अपनी दोपहिया वाहन लेकर शुभम के घर गया। वह शुभम को अपने साथ लेकर गया। रास्ते से शराब खरीदी। दोनों संगम खैरी से मंगरुल मार्ग से होते हुए शिनका परिसर में हनुमान मंदिर के पास बैठकर शराब पी। उस समय आरोपी ने चार-पांच दिन पहले विवाद होने पर मारने का कारण पूछा इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

घायल अवस्था में पड़ा था शुभम
आरोपी ने उस पर कोयता से हमला कर दिया। शुभम जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देकर आरोपी बादल वहां से फरार हो गया। खैरी पन्नासे गांव के पुलिस पाटील तीर्थराज गंगाराम पन्नासे (50) उस परिसर से जा रहे थे। उन्हें एक व्यक्ति जख्मी हालत में दिखाई दिया। उन्होंने हिंगना पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आर. तिवारी, सहायक निरीक्षक नरेंद्र निसवाडे और हवलदार संजय बतकल घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय शुभम होश में था। उसने अपने दोस्त बादल के बारे में पुलिस को बताया कि उसने ही उसकी हत्या का प्रयास किया। घायल शुभम को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां रात करीब 12.30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बादल को पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Created On :   25 Jan 2019 9:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story