पागल कुत्ते का आतंक, 7 लोगों को किया घायल

In Nagpur,Mentally disabled dog attacks 7 people and injured them
पागल कुत्ते का आतंक, 7 लोगों को किया घायल
पागल कुत्ते का आतंक, 7 लोगों को किया घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के रामदासपेठ में उस समय लोग दहशत में आ गए जब एक पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला कर घायल  करने लगा। पागल कुत्ते ने एक के बाद एक  7 लोगो को काट कर घायल कर दिया। घटना दोपहर बाद ही है।  होटल सेंटर पॉइंट के सामने 1 पागल कुत्ते ने आतंक मचाकर  लोगों को घायल किया। वहां से गुजर रही ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने रुक कर वहां ट्रैफिक जाम होने से रोका साथ ही उस कुत्ते के पास जाने से लोगों को भी रोका। इसकी जानकारी NMC को दी गई। जिसके बाद NMC की टीम ने 1 घंटे बाद आकर उस कुत्ते को पकड़ कर ले गई।  घटना के बाद  देखने वालों की भीड़ यहां जमा हो गई। घायल लोगों ने फौरन जाकर इंजेक्शन लगवाया। कुत्ते के काटने से लोगों को अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

 

Created On :   1 Sept 2018 6:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story