इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, परिजनों ने की शिकायत

In Parasia A Woman died because of wrong injection by doctor
इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, परिजनों ने की शिकायत
इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत, परिजनों ने की शिकायत

डिजिटल डेस्क, छिन्दवाड़ा/परासिया। यहां परासिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर उसके परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

इंजेक्शन लगाते ही हुई मौत
घटना के संबंध में बताया गया है कि शरीर पर सूजन आने पर उपचार करवाने परासिया क्लीनिक पहुंची महिला कांता झाड़ू उइके की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका का पुत्र फौजी नरेश उइके का कहना है कि डॉक्टर द्वारा पहला इंजेक्शन लगाने पर उसकी मां के पूरे शरीर में खुजली शुरू हो गई, वहीं दूसरा इंजेक्शन लगाने के दो मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर परासिया पुलिस थाना में शिकायत के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

आर्मी में पदस्थ सैनिक नरेश उइके बुधवार सुबह ही अपने घर न्यूटन चिखली आया। दोपहर में उसकी मां कांता उइके ने पैर हाथ में सूजन होने की बात कही, तो इलाज के लिए मां को लेकर नरेश उईके आटो से परासिया में डॉक्टर वर्मा के क्लीनिक पहुंचा। डॉक्टर ने जांच के बाद पीड़िता को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसके पूरे शरीर में खुजली चलने लगी। जिसकी जानकारी डॉक्टर को दी, तो उन्होंने दूसरा इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद पीड़िता की मौत हो गई।

उसके बाद डॉक्टर पीड़ित को घर ले जाने की बात कहने लगे। वहीं नरेश ने परासिया के दो अन्य क्लीनिकों में ले जाकर जांच करवाई, किन्तु दोनों ही जगह डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को लेकर पुलिस थाना पहुंचकर नरेश ने मामले की शिकायत की। TI ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर परासिया पुलिस थाना में शिकायत के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

Created On :   13 Jun 2018 5:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story