स्वास्थ्य सुविधओं से अनजान हैं नगरसेवक, 5 साल में 63 ने ही लिया लाभ

In the last 5 years only 63 Nagarsevak have taken advantage of health facilities
स्वास्थ्य सुविधओं से अनजान हैं नगरसेवक, 5 साल में 63 ने ही लिया लाभ
स्वास्थ्य सुविधओं से अनजान हैं नगरसेवक, 5 साल में 63 ने ही लिया लाभ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकार वैसे तो जनता के साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी योजनाएं चलाती है लेकिन जिले के नगरसेवकों को खुद सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी न होना आश्चर्य ही कहा जाएगा।  लेकिन यह सच सामने आया है। नागपुर महानगरपालिका द्वारा नगरसेवकों को स्वास्थ्य सुविधा पर होने वाले खर्च का भुगतान किया जाता है, लेकिन मजे की बात यह है कि लोगों को उनकी सुविधाओं की जानकारी देने वाले नगरसेवक खुद को मिलने वाली सुविधाओं से अनजान पाए गए  हैं। जानकारी के अभाव के कारण पांच साल में सिर्फ 63 नगरसेवकों ने मनपा से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया है। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जिन जनप्रतिनिधियों को खुद अपनी योजनाओं की जानकारी नहीं है वे भला जनता तक उनकी योजनाओं को क्या पहुंचाएँगे?
27 आकस्मिक बीमारी के लिए है विशेष सुविधा : मनपा में पिछली बार नगरसेवकों की संख्या 145 थी, जो इस बार बढ़कर 151 हो गई है। इन सभी नगरसेवकों को मनपा द्वारा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है। इसके लिए हर साल मनपा द्वारा अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है। नगरसेवकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 2017-18 में 30 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। शासन के नियमानुसार 27 आकस्मिक बीमारी के लिए स्वास्थ्य सुविधा मिलती है। साथ ही 5 मस्तिष्क संबंधित गंभीर बीमारी के उपचार के लिए राशि दी जाती है, लेकिन नगरसेवकों को जानकारी न होने के कारण स्थिति यह बनी हुई है कि 2012-13 में सिर्फ 9 नगरसेवकों ने ही सुविधा का लाभ लिया, इसमें 1 लाख 19 हजार रुपए खर्च हुए। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने मनपा के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त की है।

 वर्ष               लाभ लेने वाले पार्षद                                    कुल खर्च 
2012-13              9                                                 1 लाख 19 हजार रुपए 
2013-14             8                                                  2 लाख 43 हजार 509 रुपए 
2014-15             9                                                  1 लाख 77 हजार 521  रुपए
2015-16            16                                                8 लाख 72 हजार 298 रुपए  
2016-17            13                                                 26 लाख 41 हजार 522 रुपए
2017-18              8                                                 23 लाख 89 हजार 712 रुपए 

Created On :   25 Dec 2017 12:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story