राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस का समर्थन, प्रस्ताव पर 30 नेताओं ने किए हस्ताक्षर 

In the support of Rahul gandhi, 30 congress leaders signed proposal
राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस का समर्थन, प्रस्ताव पर 30 नेताओं ने किए हस्ताक्षर 
राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस का समर्थन, प्रस्ताव पर 30 नेताओं ने किए हस्ताक्षर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर्चे पर प्रदेश के 30 वरिष्ठ नेताओं ने सूचक के रूप में हस्ताक्षर किया है। रविवार को दादर स्थित पार्टी कार्यालय तिलक भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सूचक की हस्ताक्षर सूची पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश चुनाव अधिकारी व पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने कहा कि डॉ. जोशी 4 दिसंबर को संबंधित सूची को केंद्रीय चुनाव निर्णय अधिकारी को सौंपेंगे। 

इन्होंने किए हस्ताक्षर

राहुल की उम्मीदवारी के पर्चे पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व गृहमंत्री व पार्टी महासचिव सुशील कुमार शिंदे, महाराष्ट्र विधानसभा के विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, विधान परिषद के विधायक दल नेता शरद रणपिसे, पूर्व मंत्री और विधायक पतंगराव कदम, विधायक नसीम खान, विधायक बस्वराज पाटील, विधायक सतेज पाटील, विधायक निर्मला गावित, विधायक यशोमती ठाकुर, रोहिदास पाटील, हर्षवर्धन पाटील, तुकाराम रेंगे पाटील, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत कदम, प्रदेश महासचिव गणेश पाटिल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विलास औताडे, पूर्व विधायक एम. एम. शेख, प्रदेश पदाधिकारी नतिबोद्दीन खतीब, रमेश कीर ने हस्ताक्षर किया है। 

प्रस्ताव दिल्ली भेजने की तैयारी

इससे पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया था कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नामांकन का समर्थन किया है। जिसे दिल्ली भेजा जाएगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता रविवार को प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इसके पहले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनवाला ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने गांधी के नेतृत्व को चुनौती देते हुए राजनीति में वंशवाद का विरोध किया था। शहजाद के भाई तेहसीन के साथ राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा की बहन की शादी हुई है।  

सभी राज्यों से है समर्थन

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आगामी 4 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने वाले हैं। समझा जा रहा है कि इस पद के लिए नामांकन करने वाले राहुल अकेले उम्मीदवार होंगे। पार्टी संविधान के अनुसार, उन्हें पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के समक्ष नामांकन दाखिल करना होगा।  राहुल को अध्यक्ष बनाने का अन्य सभी राज्यों से कांग्रेस पदाधिकारियों ने समर्थन किया है? 

 

Created On :   3 Dec 2017 1:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story