- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दैनिक भास्कर और निराली कुकरी...
दैनिक भास्कर और निराली कुकरी इंस्टीट्यूट के वर्कशॉप में लजीज व्यंजनों के गुर सीख रहीं महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खाना बनाते समय बहुत सी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो स्वाद में गड़बड़ी हो जाती है। खाने में नमक, मिर्च, मसाले की मात्रा बराबर हो, तो खाना लजीज बनता है। इसके साथ ही रोटी गोल और पतली हो, तो सभी को पसंद आती है। सब्जी भी अगर एक जैसी काटी जाए, तो वह देखने में अच्छी लगती है, साथ ही उसका स्वाद और भी बेहतर लगता है। इस तरह की खाना बनाने से संबंधित छोटी-छोटी टिप्स दी गई।
दूसरे राज्यों से भी पहुंचीं महिलाएं
अवसर था दैनिक भास्कर और निराली कुकरी इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में ब्राइडल कुकिंग और होम मैनेजमेंट वर्कशॉप के शुभारंभ का। कार्यक्रम सदर स्थित निराली कुकरी इंस्टीट्यूट में किया गया, जिसमें नागपुर शहर के साथ ही रायपुर, सिवनी, दिल्ली, हैदराबाद, गोंदिया से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप का शुभारंंभ इंडियन वीक से शुरू किया गया है, जिसमें पार्टिसिपेंट को मॉकटेल, कॉफी, हॉट एंड कोल्ड कॉफी, स्नेक्स, होटल स्टाइल सब्जियां, पुलाव, प्री मिक्स ग्रेवी, पराठे के प्रकार आदि सिखाए जा रहे हैं।
रुझान बढ़ा है
ब्राइडल कुकिंग और होम मैनेजमेंट क्लासेस का चलन पहले मेट्रो सिटी में हुआ करता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने 7 वर्ष पहले शहर में ब्राइडल कुकिंग ओर होम मैनेजमेंट की क्लासेस लेना शुरू की, जिससे विदर्भ के आसपास की महिलाओं को इसका फायदा मिल सके। वर्कशॉप में ब्राइडल्स के साथ ही गर्ल्स, हाउस वाइफ और वर्किंग वुमंस भी शामिल हैं, जिससे कुकिंग और होम मैनेजमेंट प्रॉपर किया जा सके।
(नीरज जैन, शेफ निराली कुकरी इंस्टीट्यूट)
दिल्ली से आई क्लासेस अटेंड करने
मेरा मायका नागपुर का है। जब मुझे जानकारी मिली कि 1 महीने का कुकिंग और होम मैनेजमेंट वर्कशॉप है, तो मैंने क्लास अटेंड करने के बारे में सोचा। अभी इंडियन वीक चल रहा है, इसमें बहुत सारी रेसिपी सिखाई जा रही हैं। घर के सभी सदस्यों को स्पाइसी फूड पसंद है। जब घर जाकर ढाबा स्टाइल सब्जियां बनाऊंगी तो सभी खुश हो जाएंगे। खाना बनाना तो सभी को आता है, पर उसे प्रापर स्टाइल में बनाना बहुत जरूरी है। उसमें सभी चीजों की मात्रा बराबर होने से ही उसका स्वाद अच्छा होता है।
(रेणुका अरुण, दिल्ली)
पहली बार बेलन हाथ में लिया
गर्ल्स स्टडीज में इतनी बिजी होती हैं कि उनके पास कुकिंग के लिए समय ही नहीं होता है, पर कुकिंग आना भी बहुत जरूरी है। मैंने कुकिंग क्लासेस में आकर बहुत सारे आइटम बनाने सीखे। जॉब के लिए बाहर भी रहना पड़ता है। ऐसे में टिफिन का भोजन, खाना पड़ता है। कुकिंग क्लास लेने के बाद अब घर में स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं। यहां पहली बार रोटी का बेलन हाथ में लिया। जब एक बार रोटी बनाना शुरू किया, तो आत्मविश्वास आ गया कि मैं भी गोल और पतली रोटी बना सकती हूं। मैं रायपुर से क्लास अटेंड करने आई हंू।
(अपूर्वा गोयल, रायपुर)
Created On :   11 Jun 2018 4:29 PM IST