- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Incidents of rape, case registered against those who raped women and girls
दैनिक भास्कर हिंदी: शहर में नहीं थम रही रेप की घटनाएं,महिला व बालिका से दुष्कर्म करने वालों पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक बालिका व महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आराेपियों के नाम अक्षय बोरकर और संतोष नागरीकर है। आरोपी अक्षय ने पानी पीने के बहाने उसके घर में घुसा और मौका पाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी संतोष नागरीकर ने एक विवाहिता से फेसबुक पर दोस्ती की और उससे शादी करने के नाम पर संबंध बनाए, बाद में शादी करने से मुकर गया। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं।
फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आई महिला, शादी का वादा कर मुकरा
हुड़केश्वर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला को फेसबुक फ्रेंड्स ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने फेसबुक फ्रेंड्स संतोष गणेश नागरीकर, घाटंजी, जिला यवतमाल निवासी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हुड़केश्वर पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की। उसके बाद उससे चैटिंग करने लगा। पीड़ित महिला चार माह की गर्भवती है। फेसबुक फ्रेंडस संतोष नागरीकर ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता अपने पति से करीब 4 वर्ष से अलग अकेले रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे दोस्ती की। उसके बाद उसे शादी करने के सपने दिखाकर उससे संबंध बनाने लगा। जब पीड़िता गर्भवती होने की बात उसे पता चली, तब वह उसे छोड़ कर फरार हो गया। हुड़केश्वर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप भोसले के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बालिका को अकेली पाकर घर में घुसा आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार नया कामठी परिसर में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अक्षय सुरेश बोरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित बालिका ने पुलिस को बताया कि, वह घर में अकेली थी। आरोपी ने उससे पीने का पानी मांगा। घर के अंदर पानी लाने गई। इसी बीच आरोपी अक्षय उसके पीछे घर में घुस गया। जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, तब उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची। नया कामठी पुलिस ने आरोपी अक्षय बोरकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
शहर से अचानक गायब हुए 3 नाबालिग
शहर के एमआईडीसी, हुड़केश्वर व अजनी थाना अंतर्गत 3 नाबालिग घर से अचानक गायब होने की जानकारी है। इनमें एक 16 वर्षीय बालिका व 2 बालक हैं। संबंधित थाने में शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहली घटना एमआईडीसी थाना अंतर्गत सामने आई, जिसमें फरियादी कविता रोहित यादव (40), निवासी भीम नगर है। इनका 12 वर्षीय पुत्र खेलते-खेलते अचानक कहीं चला गया। काफी ढूंढ़ने के बाद भी वह नहीं मिला। परिजनों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हुड़केश्वर थाना अंतर्गत भी फरियादी गुरुसिंह शंकरसिंह ठाकुर (52), निवासी हुड़केश्वर ने शिकायत दर्ज कराई है कि, उनका 14 वर्षीय पुत्र किसी को कुछ बताए बगैर घर से निकल गया। काफी ढूंढ़ने के बाद भी नहीं मिला। अजनी थाना हद में एक 16 वर्षीय बालिका घर में किसी को कुछ बताए बगैर चली गई। जिसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज की है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर जिले की 12 सीटों पर लड़ेंगे 146 उम्मीदवा, 32 ने लिए नामांकन वापस
दैनिक भास्कर हिंदी: बंद स्कैनिंग मशीनो के भरोसे है नागपुर स्टेशन की सुरक्षा
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर - ज्योति बावनकुले सहित 28 प्रत्याशियों के नामांकन अवैध
दैनिक भास्कर हिंदी: ग्लाेबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज का दुनिया पर हो रहा असर, नागपुर में युवा कर रहे जनजागरण
दैनिक भास्कर हिंदी: शहर में गड्ढों की भरमार, बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने दिए कार्रवाई के आदेश