भारत एक उभरती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था वाला देश- डॉ सिंह

India is an emerging space economy country – Dr. Singh
भारत एक उभरती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था वाला देश- डॉ सिंह
अंतरिक्ष में संपूर्ण क्षमता का निर्माण भारत एक उभरती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था वाला देश- डॉ सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत उन गिने-चुने देशों में से एक है, जिन्होंने अंतरिक्ष में संपूर्ण क्षमता का निर्माण किया है। इन वर्षों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रवेश कर चुकी है। इसके परिणामस्वरूप ऐसी अंतरिक्ष आधारित सेवाओं की भारी मांग है, जिसमें बड़ी व्यावसायिक क्षमता है। डॉ सिंह ने यह बात यहां जी-20 अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था नेताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 2020 के अंतरिा क्षेत्र में सुधारों के माध्यम से भारतीय निजी उद्योग के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने का फैसला किया है, ताकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) के साथ शुरू से अंत तक की अंतरिक्ष गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य निजी उद्योगों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री बनाना है, जिससे अंतरिक्ष गतिविधियों के अंत तक स्वतंत्र रूप से कार्य शुरू करने की अनुमति मिल सके। साथ ही निजी उद्योग की बढ़ी हुई भागीदारी के परिणामस्वरूप अंतत: वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यस्था में भारत का योगदान बढ़ेगा।

Created On :   17 April 2023 3:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story