इंडिगो का दिल्ली से आने वाला विमान नहीं आया, फ्लाइट रद्द होने से यात्री गुस्साए 

IndiGo aircraft not coming from Delhi, passengers angry due to flight cancellation
इंडिगो का दिल्ली से आने वाला विमान नहीं आया, फ्लाइट रद्द होने से यात्री गुस्साए 
इंडिगो का दिल्ली से आने वाला विमान नहीं आया, फ्लाइट रद्द होने से यात्री गुस्साए 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिगो के विमानों का लगातार रद्द होने का सिलसिला चल रहा है, इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान रद्द कर दिया गया। हालांकि नागपुर से दिल्ली जाने वाला विमान रद्द नहीं किया गया। गुरुवार को दिल्ली का जो इंडिगो का विमान अचानक से ग्राउंड (उड़ने में असमर्थ) हो गया था उसे दिल्ली के लिए भेज दिया गया।

खराबी का अलर्ट मिला
जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान (क्रमांक 774) सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर पर सुबह करीब 7 बजे पहुंचता है लेकिन शुक्रवार को विमान को रद्द कर दिया गया। गुरुवार को विमान का खराब होने के कारण शुक्रवार को विमान रद्द किया गया।

इसलिए हुआ विमान रद्द
गुरुवार को दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक (क्रमांक 494) संतरानगरी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर विमानतल नागपुर पर पहुंचा। यहां से इंडिगो के विमान (क्रमांक 6367) को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। दिल्ली जाने के लिए यात्री विमान में सवार हो गए लेकिन जब विमान उड़ान भरने लगा तो उसमें खराबी आ गई। पायलट को विमान में खराबी का अलर्ट मिला। उड़ान लायक नहीं होने के कारण तकनीकी खराबी बता कर विमान को रद्द कर दिया गया। विमान में बैठे करीब 90 यात्रियों को उतारा गया।

फ्लाइट रद्द हो जाने से नाराज कुछ यात्रियों ने गुस्से में टिकट रद्द करा लिया। विमान कंपनी ने दोपहर 1 बजे नागपुर से दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान (क्रमांक 135) में शेष यात्रियों को शिफ्ट किया। करीब 4 घंटे विमानतल पर ही इंतजार करने के बाद यात्रियों ने वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इंडिगो के एयरबस 320 नियो वाले विमानों को हवा में बंद होने की खतरा बताया गया है। यह इंजन प्रैट एंड विटनी कंपनी के हैं। विमान में खराबी के कारण नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने विमान कंपनी को इंजन को सुधारने और एयरक्रॉफ्ट बदलने के निर्देश दिए हैं।

Created On :   3 Jan 2020 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story