- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रेड लाइट एरिया में दीवार गिरने से...
रेड लाइट एरिया में दीवार गिरने से घायल महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के रेड-लाइट एरिया गंगा-जमुना में मकान की दीवार गिरने से जख्मी हुई सुमित्रा श्रीराम गुद्दावत नामक वारांगना की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में कुछ अन्य महिलाएं भी जख्मी हो गई थीं। उनका भी निजी अस्पताल में इलाज शुरू है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को गंगा जमुना बस्ती में नामदेव रेवतकर की एक मंजिला इमारत की दीवार गिर गई थी। दीवार नामदेव के पड़ोसी मन्नू धनावत के टीन शेड पर गिरी, जिससे दीवार के साथ टीन शेड संकरी गली में गिरा। बारिश आने के कारण सुमित्रा वहां पर खड़ी होकर अन्य वारांगनाओं से बातचीत कर रही थी। उसके साथ वारांगना पूनम कर्मावत (25), राधा सिरसाठ (40), प्रियंका कर्मावत (25), साक्षी कर्मावत (26) भी दीवार के मलबे में दब गईं। इन सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान सुमित्रा ने दम तोड़ दिया। सुमित्रा राजस्थान की रहने वाली थी। इस मामले में मृतक सुमित्रा के भाई देवदास गुद्दावत की सूचना पर लकड़गंज पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
बिजनेस पार्टनर ने लगाया लाखों का चूना
पार्टनरशिप में फर्म खोलने वाले एक साझेदार ने दूसरे को करीब 25 लाख रुपए का चूना लगा दिया। बैंक में संयुक्त रूप से खोले गए खाते से आरोपी विवेक गिरी ने अपने साझेदार व मित्र अजीत भाकरे को बिना बताए ही खाते से करीब 25 लाख रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की। इसकी जानकारी मिलने पर विवेक के खिलाफ नंदनवन थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्लाॅट नं 88, खरबी रिंग रोड, सिद्धेश्वर नगर नागपुर निवासी अजीत वासुदेवराव भाकरे व विवेक अरविंद गिरी अकोला निवासी ने नंदनवन क्षेत्र में 1 अप्रैल 2017 से अगस्त 2017 के दरम्यान मातोश्री इंटरप्राइजेस आैर जेनरिक मेडिसिन नामक फर्म की साझेदारी में स्थापना की। दोनों ने बैंक आॅफ इलाहाबाद में संयुक्त रूप से खाता खोला। इस बीच विवेक ने बैंक से करीब 24 लाख 75,059 रुपए निकाल लिया। विवेक उसकी 6 लाख की कार क्र. एमएच- 40- बी.ई- 4013 व 30 हजार रुपए का लैपटाॅप भी चुराकर ले गया है।
Created On :   2 Aug 2019 3:06 PM IST