- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कृषि पंप कनेक्शन के बिलों में भारी...
कृषि पंप कनेक्शन के बिलों में भारी गड़बड़ी, RTI से सामने आया सच

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कृषि पंप योजना फिर विवादों में घिरी गई है। महावितरण ने नवंबर-2017 में कृषि पंपों पर बकाया वसूली के लिए मुख्यमंत्री कृषि संजीवनी योजना शुरू की थी। शुरू से ही यह योजना और कृषिपंप कनेक्शनों पर बकाया विवादों में रहा है। ‘दैनिक भास्कर’ में शीत-सत्र के दौरान इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर आंकड़ों सहित बताया गया था कि, ‘किसानों पर तो बकाया निकलता ही नहीं है’।
सूचना अधिकार में सामने आई सचाई
अब सूचना अधिकार अंतर्गत मिले आंकड़ों से भी यही सच सामने आ रहा है कि, महावितरण का कृषि पंपों पर 21 हजार करोड़ बकाया का दावा खोखला है। वास्तव में यह उसका मात्र 50 प्रतिशत है। हालांकि इसमें भी विवाद है, क्योंकि कृषि पंप कनेक्शनों पर सरकार अनुदान देती है और महावितरण ने कृषिपंप की खपत की जो गणना की है उस पर सरकार से अनुदान राशि भी वसूल ली है। इस प्रकार यदि अनुदान राशि का भी आकलन करें तो बकाया करीब-करीब जीरो ही बचेगा। योजना की अंतिम तिथि तक, जब केवल 122 करोड़ ही वसूल हो सके, तब सरकार व कंपनी के आला अधिकारी संगठनों से बात करने राजी हुए और संगठनों की यह मांग कि, पहले सभी बिलों को सुधारा जाए और सुधारित बिल के अनुसार ही वसूली की जाए। हाल ही में महाराष्ट्र विद्युत उपभोक्ता संगठन के कार्यालयीन सचिव प्रताप होगाडे को आरटीआई अंतर्गत सांगली व कोल्हापुर जिले के 17 उपविभागों के किसानों के सुधारित बिलों की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अनुसार उनके बिलों में 52.3 प्रतिशत कमी आई है। यहां पर कुल 3 हजार 281 किसानों के बिल दुरुस्त किए गए। इन पर पूर्व में कुल बकाया 4 करोड़ 85 लाख 49 हजार 876 रुपए था। बिल सुधरने के बाद यह बकाया मात्र 2 करोड़ 31 लाख 54 हजार 222 रुपए ही बचा है।
मंडल विभाग फीडर उपभोक्ता पुराना बकाया सुधारित बिल के
संख्या बाद बकाया
पुणे इंदापुर व्याहाली 10 3,25,410/- 1,26,250/-
सांगली कावथेमहाकाल संख 26 6,78,810/- 4,27,857/-
सांगली सांगली तासगांव- 2 296 57,39,124/- 33,79,173/-
कोल्हापुर जयसिंगपुर सिरोल 6 2,81,730/- 1,94,421/-
कोल्हापुर कोल्हापुर ग्रामीण कागल 560 70,74,253/- 43,87,149/-
Created On :   26 March 2018 12:14 PM IST