फायर कर्मियों  की आंखों और गले में जलन, किसी रसायन का असर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
फायर कर्मियों  की आंखों और गले में जलन, किसी रसायन का असर

डिजिटज डेस्क, जबलपुर। गढ़ाफाटक स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अचानक ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते दो मंजिला भवन बुरी तरह जलने लगा। लोगों ने पहले तो खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग बेकाबू हो गई, तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। 

फर्नीचर और इलेक्ट्रिक आइटम के कारण ऐसा हुआ

दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने फॉम का इस्तेमाल किया और करीब एक घंटे में आग को नियंत्रित कर लिया गया, किन्तु इस दौरान फायर कर्मियों की आंखों और गले में जलन होने लगी, जो किसी रसायन के कारण हुई, लेकिन भवन स्वामी का कहना था कि फर्नीचर और इलेक्ट्रिक आइटम के कारण ऐसा हुआ। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ाफाटक निवासी पंकज नेमा के मकान में रात 8 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लोग दहशत में आ गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और यह भी बताया गया कि आग काफी ज्यादा है, जिससे एक साथ 3 गाड़ियां भेजी गईं। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। अग्निकांड में करीब 6 लाख रुपयों के नुकसान का आकलन किया गया है। 

रमनगरा से शाम को भी नहीं मिला पानी

नगर निगम के रमनगरा वॉटर फिल्टर प्लांट में गुरुवार की दोपहर गुल हुई बिजली शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आई, जिससे आधे शहर को शाम को भी पानी के लिए तरसना पड़ा। अब शनिवार से आपूर्ति बहाल होगी। बताया जाता है कि गुरुवार को अंधड़ के कारण बिजली व्यवस्था ठप हुई थी और सुधार कार्य जारी था। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई, तो केवल कुछ घंटों में टंकियों को जितना भरा जा सकता था, उतना ही भरा गया और शाम की आपूर्ति की गई।

गोरखपुर मेंं खदेड़े गए फुटपाथी

गोरखपुर में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का कार्य शुक्रवार को भी किया गया। नगर निगम और पुलिस के संयुक्त दल ने आज करीब एक दर्जन अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और उनकी विक्रय सामग्री भी जब्त कर ली गई। 
 

Created On :   15 Jun 2019 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story