- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना: जिला स्तर पर किया जाएगा...
पन्ना: जिला स्तर पर किया जाएगा आई.टी. सेल का गठन
By - Aditya Upadhyaya |11 Aug 2020 9:14 AM GMT
पन्ना: जिला स्तर पर किया जाएगा आई.टी. सेल का गठन
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. भटनागर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर आई.टी. सेल का गठन किया जाना है। इस सेल में समन्वयक एवं सहसमन्वयक नियुक्त किए जाएंगे। जिला अन्तर्गत निर्धारित योग्यता रखने वाले कार्यरत व्याख्याता/उच्च माध्यमिक शिक्षक दिनांक 12 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र भरकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ईमेल आईडी panna1.rmsa@gmail.com पर मेल द्वारा प्रेषित करें। निर्धारित प्रारूप समस्त प्राचार्य हाईस्कूल/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपलब्ध है।
Created On :   11 Aug 2020 7:40 AM GMT
Next Story