- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण...
नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण जबलपुर-हबीबगंज 5 दिन आंशिक रद्द रहेगी
By - Bhaskar Hindi |28 Dec 2019 3:07 AM GMT
नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण जबलपुर-हबीबगंज 5 दिन आंशिक रद्द रहेगी
डिजिटल डैस्क जबलपुर । पमरे के हबीबगंज-बरखेड़ा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का कार्य किए जाने की वजह से मिसरौद स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग किया जा रहा है। जिसकी वजह से 2 जोड़ी गाडिय़ों को रद््द और 2 जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जबलपुर-हबीबगंज और हबीबगंज-जबलपुर एक्सप्रेस 29 दिसम्बर से 2 जनवरी तक 5 दिन आंशिकरद्द रहेंगी। ट्रेन इटारसी स्टेशन से प्रारंभ और टर्मिनेट होंगी। वहीं झाँसी-इटारसी 29 दिसम्बर से 1 जनवरी और इटारसी-झाँसी ट्रेन 29 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आंशिक रद्द रहेंगी।
Created On :   28 Dec 2019 8:37 AM GMT
Tags
Next Story