जबलपुर: ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर में मनाया गया वेटरन-डे समारोह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जबलपुर: ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर में मनाया गया वेटरन-डे समारोह

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा ओबीई के सम्मान में प्रतिवर्ष भारतीय सेना में 14 जनवरी को वेटरन डे मनाया जाता है। यह वीर सैनिकों के देश के प्रति समर्पण एवं बलिदान का सूचक है। फील्ड मार्शल करियप्पा 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे।

इस वर्ष भारतीय सेना ने पांचवे वेटरन डे समारोह की शुरूआत जबलपुर में ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक में माल्यार्पण समारोह के साथ की। जहां ले. जनरल एस मोहन सेना मेडल विशिष्ट सेवा मेडल जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों तथा वीर सैनिक अधिकारियों व समस्त पदों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात ले. जनरल आई एस घुमन, पीवीएसएम एवीएसएम जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ, मध्य कमान ने सभी वीर सैनिकों को वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी वीर सैनिक हमारे परिवार का अहम हिस्सा है एवं उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है क्योंकि वे हमारे भूतकाल एवं वर्तमान की अटूट कड़ी है। उन्होंने वीर सैनिकों के प्रति आदर, सम्मान व सहानुभूति की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Created On :   15 Jan 2021 10:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story